गेस्ट हाउस में तीसरी मंजिल पर युवती मृत मिली, पुलिस ने कहा- जो युवक लाया, उसी पर है शक

उज्जैन। मध्य प्रदेश में उज्जैन के नानाखेड़ा स्थित क्षेत्र में गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल पर एक युवती की लाश बरामद हुई। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने कहा कि, युवती को किसी ने गला रेतकर मारा है। वो कमरे में बेड पर पड़ी हुई मिली। वहीं खून भी बह रहा था। अब हत्यारे की तलाश की जा रही है।

संवाददाता के मुताबिक, यह घटना उज्जैन के इंदौर रोड पर नानाखेड़ा बस स्टैंड के समीप नटराज गेस्ट हाउस की है। जहां रूम नंबर-308 में युवती की लाश मिलने से कोहराम मच गया। इस जगह को होटल की तरह इस्तेमाल किया जाता था। बहरहाल पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज जुटाकर आरोपी तलाश शुरू कर दी है।

a girl murdered in guest house at ujjain

बताया जा रहा है कि, आज सुबह 11:30 बजे नानाखेड़ा स्थित नटराज गेस्ट हाउस में मैनेजर दुर्गेश पटेल को फोन करके विशाल पोरवाल नामक युवक ने एक रूम बुक किया था। कुछ देर बाद एक ऑटो में सवार होकर एक युवक और युवती गेस्ट हाउस में पहुंचे थे। गेस्ट हाउस मैनेजर ने युवक और युवती को रूम नंबर 308 की चाबी दे दी। कुछ देर बाद ऑटो चालक वहां से चला गया।

a girl murdered in guest house at ujjain

1 घंटे बाद मैनेजर जब कमरे में पहुंचा तो कमरे में युवती की लाश पड़ी मिली। मैनेजर की सूचना मिलते ही नानाखेड़ा थाना प्रभारी ओपी अहीर पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। पुलिस के अनुसार, वो युवक उस युवती के घर के सामने ही रहता है। पुलिस ने गेस्ट हाउस सहित अन्य क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, युवक ऑटो चालक है। जिसकी खोजबीन की जा रही है। पुलिस ने एफएसएल अधिकारी अरविंद नायक को मौके पर जांच के लिए बुलाया। वहीं, घटना की जानकारी लगते ही युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+