Ujjain News: बर्थडे वाले दिन 12वीं की छात्रा ने रेलवे ब्रिज से कूद कर दी जान, कोचिंग में मनाया था जन्मदिन
मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में 12वीं की छात्रा ने रेलवे ब्रिज से चलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। खास बात यह है की छात्रा ने जिस दिन सुसाइड किया, उसी दिन उसका जन्मदिन था। घटनास्थल पर मौजूद ऑटो चालक ने उसे पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन छात्रा इससे पहले ही कूद गई थी।
घटना के बाद से छात्र के पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। 12वीं की छात्रा सुसाइड करने से पहले कोचिंग क्लास में जन्मदिन मना कर आई थी। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, अब तक इसका पता नहीं चल सका है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

घटना मक्सी रोड रेलवे ब्रिज की है। 17 वर्षीय प्रिया बैरागी का आज जन्मदिन था। वह सुबह 8 बजे कोचिंग के लिए घर से निकली और वहां अपने जन्मदिन का जश्न मनाया, साथियों को चॉकलेट बांटी। इसके बाद, लगभग 10 बजे, वह सीधे ब्रिज पर पहुंची और वहां छलांग लगा दी।
पुलिस को सूचना मिलने पर वे तुरंत मौके पर पहुंची और परिवार को जानकारी दी। जब पिता और भाई घटनास्थल पर पहुंचे, तो पिता बेहोश हो गए। सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मामले की जांच जारी है। परिवार का कहना है कि प्रिया पढ़ाई में बहुत होशियार थी और 10वीं कक्षा में 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।
कोचिंग संचालक कल्याण शिवहरे ने बताया कि प्रिया रोज की तरह आज भी कोचिंग आई थी। चूंकि आज उसका जन्मदिन था, उसने सभी को चॉकलेट बांटी। उसने मुझसे कहा, 'सर, कृपया मुझे आशीर्वाद दें कि मैं जिले में टॉप कर सकूं और अपने मां-पिता का नाम रोशन कर सकूं।' इसके बाद, पढ़ाई करने के बाद वह समय पर चली गई।
शिवहरे ने कहा कि प्रिया मिलनसार और हंसमुख स्वभाव की थी। कोचिंग में पढ़ाई के दौरान भी वह खुश नजर आती थी। उसकी इस आत्मघाती कदम उठाने की कोई पूर्व सूचना नहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications