उदयपुर हिस्ट्रीशीटर ने बदमाश का अपहरण करके न्यूड कर उसकी कमर पर काटा केक, वीडियो बनाया
उदयपुर, 14 मार्च। राजस्थान के उदयपुर में हिस्ट्रीशीटर बोबीन उर्फ मोबिन कालबेलिया ने दूसरे बदमाश आकाश कालबेलिया का अपहरण करके नग्न करके उसकी कमर पर केक काटा है। फिर उसको साड़ी पहनाकर नचाया।

इसके वीडियो और तस्वीरें भी वायरल हो रहा है। घटना किसी होटल की है। हिस्ट्रीशीटर बोबीन कालबेलिया एक दूसरे वीडियो में बीच सड़क पर तलवार लहरा रहा है। गाली-गलौज करते हुए दूसरे गुट के बदमाशों को मारने की धमकी दे रहा है।
दोनों वीडियो रविवार रात के बताए जा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्टिव हो गई है। पुलिस ने दोनों बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दी है। दोनों बदमाश अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
बताया जा रहा है कि बोबीन कालबेलिया ने पहले आकाश का अपहरण किया। फिर उसे होटल में ले गया। यहां न्यूड कर उसकी कमर पर केक रखकर काटा। बोबीन के गुर्गों ने इसका वीडियो बना लिया।
उदयपुर के गोगुंदा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो में बदमाश उदयपुर-पिंडवाड़ा के गोगुन्दा हाईवे पर टोल नाके से पहले शराब के नशे में कुछ युवक तलवारें लहराते नजर आए। ये वीडियो भी बोबीन के साथियों ने बनाया है।
उदयपुर-पिंडवाड़ा के गोगुन्दा हाईवे पर टोल नाके से पहले बोबीन कालबेलिया ने इस तरह तलवार लेकर गाली-गलौज की है। दूसरे गुट के बदमाश को मारने की धमकी भी दी है। उदयपुर-पिंडवाड़ा के गोगुन्दा हाईवे पर टोल नाके से पहले बोबीन कालबेलिया ने इस तरह तलवार लेकर गाली-गलौज की है। दूसरे गुट के बदमाश को मारने की धमकी भी दी है।
गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में दो गुटों में आपसी रंजिश है। एक गुट इंद्रा कॉलोनी निवासी बोबीन कालबेलिया का है। दूसरा गुट आकाश कालबेलिया का। आकाश और बोबीन दोनों गोवर्धन विलास थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। अब दोनों में दुश्मनी है। पुलिस इन दोनों की तलाश कर रही है।
गोगुंदा थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह ने बताया कि टोल नाके सहित कई जगहों पर सीसीटीवी चेक किए हैं। इस मामले को गंभीरता से लिया है। बदमाशों के बारे में जानकारी जुटा रहे है। पकड़कर पूछताछ करेंगे। गोवर्धन विलास थाने में बोबीन उर्फ मोबिन के खिलाफ कुल 20 केस दर्ज हैं। इनमें 5 मामले मारपीट के हैं। बाकी नकबजनी, लूट, चोरी के हैं। वहीं, आकाश के खिलाफ रात में चोरी, लूट की नीयत से मारपीट, नकबजनी, लूट के कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं।












Click it and Unblock the Notifications