राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर कुतिया की शिकायत, लिखा-लोगों को काटती है, देखें वायरल हो रही जांच रिपोर्ट
उदयपुर। राजस्थान में आम जनता की शिकायतों का सरकारी स्तर पर समाधान करने के लिए बनाए गए सम्पर्क पोर्टल पर उदयपुर में अजीब शिकायत मिली है, जिसमें एक कुतिया के बारे में लिखा गया है कि वह लोगों को काटती है। इस वजह से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वायरल हो रही जांच रिपोर्ट
हद तो यह हो गई कि इस अजीब शिकायत की जांच करके सम्पर्क पोर्टल पर बेतूका सा जवाब भी दिया गया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि वन इंडिया हिंदी वायरल हो रही सम्पर्क पोर्टल की जांच रिपोर्ट की पुष्टि नहीं करता है।

उदयपुर के भींडर के गांव ढावा का मामला
जानकारी के अनुसार राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर शिकायत उदयपुर जिले की भींडर पंचायत समिति के गांव ढावा के प्रहलाद कीर के नाम से की गई है। शिकायत में लिखा गया था कि एक आवारा श्वान लोगों को काटती हैं, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस शिकायत के सम्पर्क पोर्टल पर आने के बाद जिम्मेदार अधिकारी द्वारा इसकी जांच कराई गई।

यह लिखा जांच रिपोर्ट में
अधिकारी द्वारा इस सम्बन्ध में जांच के बाद बताया गया कि गांव में आवारा कुतिया किसी और को नहीं काटती हैं बल्कि वह सिर्फ परिवादी को ही देखकर भौंकती है। क्योंकि परिवादी के द्वारा कुतिया को मारा गया था। अत: यह प्रकरण निस्तारण योग्य है। शिकायत 14 जनवरी 2019 की है, मगर दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications