UDAIPUR : 50 यात्रियों से भरी बेकाबू रोडवेज बस नदी में गिरी, पानी में बहा खून, मच गई चीख पुकार
उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले के कोटड़ा इलाके में सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसकी वजह से पानी में चीख पुकार मच गई और एक व्यक्ति की जान चली गई है, वहीं तीस यात्री जिंदगी और मौत के बीच जूझने को मजबूर हो गए हैं।

हुआ यह कि सोमवार को राजस्थान रोडवेज की एक बस कोटड़ा से उदयपुर जा रही थी। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। खांचण में साबरमती नदी पर बने के पुल से निकलते समय बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। बस करीब 10 फीट की ऊंचाई से गिरी। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई।
जिस समय बस नदी में गिरी उस समय एसएचओ सखाराम वहां से निकल रहे थे। हादसा होते ही उन्होंने मौके पर जाब्ता बुलाया तथा एंबुलेंस 108 को सूचित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नदी में गिरी बस में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया। घायलों को पुलिस, एंबुलेंस व निजी वाहनों से कोटड़ा सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक यात्री को मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications