Rajasthan Bypolls Results : वल्लभनगर व धरियावद में कांग्रेस को बढ़त, यहां देखें पूरा रिजल्ट
उदयपुर, 2 नवंबर। राजस्थान के उदयपुर जिले की वल्लभनगर विधानसभा सीट और प्रतापगढ़ जिले की धरियावद विधानसभा सीट के उपचुनाव में आज मतों की गणना हो रही है। दोनों सीटों पर धनतेरस को ही कांग्रेस की दिवाली मनती नजर आ रही है।

वल्लभनगर उपचुनाव 2021 और धरियावद उपचुनाव 2021 में किसके सिर विधायकी का ताज सजेगा इसकी तस्वीर जल्द साफ होने वाली है। फिलहाल वल्लभनगर में कांग्रेस की प्रीति शक्तावत और धरियवाद में चौथे राउंड के बाद कांग्रेस के नगराज मीणा आगे चल रहे हैं।
बता दें कि धरियावद और वल्लभनगर विधानसभा सीट के लिए जिला मुख्यालयों पर सुबह से मतगणना शुरू हो चुकी है। वल्लभनगर के मतों की गणना 23 राउण्ड एवं धरियावद की गणना 24 राउण्ड में पूर्ण होगी।
वल्लभनगर विस की मतगणना उदयपुर के सुखाड़िया विश्वविद्यालय के संगठक कला संकाय कॉलेज और धरियावद विस की प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय के राजकीय सीनियर सैकण्डरी विद्यालय, नीमच नाका में हो रही है।
वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र
2 राउंड पूरे
कांग्रेस की प्रीति आगे

धरियवाद विधानसभा क्षेत्र
चार राउंड पूरे
कांग्रेस के नगराज मीणा आगे
वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र
प्रीति शक्तावत 6624
उदयलाल 3933
हिम्मत सिंह 3742
रणधीर 2679

धरियावद विधानसभा क्षेत्र मतगणना
चौथे राउंड की मतगणना
कुल मत-7101
खेत सिंह मीणा,भाजपा -2709
नगराज मीणा, कांग्रेस -3310
गणेश लाल, बीटीपी -118
पूरणमल सीपीआई-47
राम सिंह बहुजन मुक्ति पार्टी- 45
कैलाश निर्दलीय- 83
थावरचंद, निर्दलीय-616
नोटा-173













Click it and Unblock the Notifications