राजस्थान उपचुनाव 2021 : कार चालक को उतारकर सचिन खुद बने गहलोत के 'पायलट', माकन व डोटासरा पीछे बैठे

उदयपुर, 9 अक्टूबर। राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच सियासी बर्फ पिघलती नजर आ रही है। इसकी एक बारगी राजस्थान उपचुनाव 2021 में शुक्रवार को देखने को मिली है।

तीस अक्टूबर को मतदान होगा

तीस अक्टूबर को मतदान होगा

उदयपुर जिले की वल्लभनगर और प्रतापगढ़ जिले की धरियावद सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। यहां तीस अक्टूबर को मतदान होगा। 8 अक्टूबर को नामांकन हुआ।

वल्लभनगर में कांग्रेस उम्मीदवार प्रीति शक्तावत

वल्लभनगर में कांग्रेस उम्मीदवार प्रीति शक्तावत

वल्लभनगर में कांग्रेस उम्मीदवार प्रीति शक्तावत के समर्थन में शुक्रवार को सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट, अजय माकन और गोविंद सिंह डोटासरा ने एक ही हैलीकॉप्टर से उड़ान भरी। इसके बाद वल्लभनगर में हैलीपेड से चारों को कार में सवार होकर जाना था। कार में सीएम अशोक गहलोत ड्राइवर की बगल वाली सीट पर व अजय माकन और गोविंद सिंह डोटासरा पीछे वाली सीट पर बैठ गए।

सचिन कार चलाने लगे

सचिन कार चलाने लगे

चार सवारियों वाली इस कार में जगह नहीं बची तो सचिन पायलट चालक के पास पहुंचे और चालक को नीचे उतारकर खुद अशोक गहलोत के 'पायलट' बन गए यानी सचिन कार चलाने लगे।

अशोक गहलोत व सचिन पायलट के बीच कोई बातचीत नहीं हुई

अशोक गहलोत व सचिन पायलट के बीच कोई बातचीत नहीं हुई

खबर है कि हेलीकॉप्टर और कार में अशोक गहलोत व सचिन पायलट के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। वल्लभनगर में भी मंच पर एक दूसरे को देखा तक नहीं। हालांकि चुनावी भाषण के दौरान पायलट-गहलोत ने एक दूसरे की तारीफ जरूर की।

राजस्थान उपचुनाव प्रत्याशी

वल्लभनगर सीट

कांग्रेस-प्रीति शक्तावत
भाजपा-हिम्मत सिंह झाला

धरियावद सीट

कांग्रेस-नगराज मीणा
भाजपा-खेत सिंह मीणा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+