आंगन में सोते हुए व्यक्ति को पैंथर 100 गज घसीटकर ले गया और पैर काटकर खा गया, पूरा गांव दहशत में

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले में बुधवार तड़के पैंथर के हमले का खौफनाक मामला सामने आया है। एक पैंथर ने घर के आंगन में सो रहे व्यक्ति पर हमला कर दिया। उसका शिकार कर पैंथर घर से 100 गज दूर तक घसीट ले गया और फिर पांव खा गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में खौफ है। गुस्साए ग्रामीण उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर जाम लगाने लगे। फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर शांतिलाल भी वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समझाइश की। समझाने पर वह मान गए।

Panther Attack on Sleeping Man in Barapala Village of udaipur Rajasthan

एएसआई नानालाल ने बताया कि परसाद इलाके में बारापाल गांव के भांगला घाट में पैंथर के हमले से देवीलाल (40) पुत्र कालाजी मीणा की मौत हो गई है। पैंथर ने देवीलाल को गले से दबोच कर मार डाला। पैंथर के हमले के बाद घर वालों ने देवीलाल को बचाने के लिए शोर मचाया। ग्रामीणों ने इकट्ठे होकर आस-पास तलाश शुरू की तो पैंथर ग्रामीणों को देख शव छोड़कर चला गया।

ग्रामीणों ने बताया कि देवीलाल का घर तो जंगल की ओर नहीं था, सड़क से 200 गज अंदर ही मकान था। पैंथर आबादी बस्ती में घरों के अंदर घुसकर हमला कर रहा है। इससे ग्रामीणों में खौफ का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पैंथर ने देवीलाल को मारकर उसका पैर तक खा लिया। पैंथर आदमखोर भी बन सकता है और गांव में महिला, बच्चे या किसी पर भी हमला कर सकता है। ग्रामीणों ने मुआवजे और पैंथर को पकड़ने की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+