KV Singh Deo: ओडिशा Deputy CM की बेटी की 'लव स्टोरी', महाराणा प्रताप के वंशज को दे बैठी थीं दिल
Nivritti Kumari Mewar Daughter of KV Singh Deo Odhisha Deputy CM: ओडिशा के नए डिप्टी सीएम केवी सिंह देव का राजस्थान से गहरा संबंध है। इनकी बेटी निवृत्ति कुमारी राजस्थान की बहू हैं। उन्होंने महाराणा प्रताप के वंशज से शादी की है।
उप मुख्यमंत्री केवी सिंह देव ओडिशा के बलांगिर जिले के पटनागढ़ के पूर्व राजपरिवार से हैं। इनकी बेटी निवृत्ति कुमारी मेवाड़ राजस्थान के उदयपुर के पूर्व राजघराने के लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की पत्नी हैं।

लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के सक्रिय राजनीति में आने के कयास अक्सर लगते रहते हैं। कभी विधानसभा तो कभी लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरने की चर्चाएं होती रहती हैं। अब लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का कनेक्शन ओडिशा की राजनीति से जुड़ा है। इनके ससुर डिप्टी सीएम बने हैं।

ओडिशा डिप्टी सीएम केवी सिंह देव पूर्व नवीन पटनायक सरकार में साल 2000 से 2004 तक उद्योग और सार्वजनिक उद्यम, साल 2004 से 2009 तक शहरी विकास और सार्वजनिक उद्यम के कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।
कनक वर्धनसिंह देव ओडिशा में छह बार विधायक रहे हैं। साल 2013 से 2016 ओडिशा भाजपा की कमान भी संभाल चुके हैं। इनके अलावा कनक वर्धनसिंह देव की पत्नी संगीता कुमारी सिंह देव (लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की सास) बलांगीर से 5 बार सांसद रह चुकी हैं।

संगीता कुमारी सिंह देव ने साल 1998, 1999, 2004, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की हैं। इस बार 6 लाख 17 हजार 744 के साथ जीतकर सांसद बनी हैं।
निवृत्ति कुमारी मेवाड़ का जीवन परिचय
- निवृत्ति कुमारी देव ओडिशा के बालांगीर पूर्व राजघराने के कनक वर्धन सिंह देव व संगीता सिंह की इकलौती बेटी हैं।
- निवृत्ति कुमारी मेवाड़ ने दिल्ली के एक कान्वेंट स्कूल में पढ़ाई की। इसके बाद स्विट्जरलैंड में हॉस्पिटेलिटी, फाइनेंस व रेवन्यू मैनेजमेंट में उच्च शिक्षा हासिल की।
- निवृत्ति कुमारी मेवाड़ ने लंदन के होटल ताज में इंटर्नशिप की। वर्ष 2010 में स्वदेश लौटकर होटल ताज में बतौर सलाहकार काम किया।

21 जनवरी 2014 को लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ व निवृत्ति कुमारी की शादी
- दिल्ली में हुए एक समारोह में परिवार वालों की मौजूदगी में निवृत्ति कुमारी की मुलाकात उदयपुर के राजकुमार लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से हुई थी।
- लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ व निवृत्ति कुमारी पहली नजर में एक-दूसरे को दिल दे बैठे। इसके बाद दोनों होटल मैनेजमेंट संबंधी समारोह में हैदाराबाद में मिले।

- उदयपुर की स्थापना दिवस के मौके पर 13 मई को मुंबई में एक दस्तूर में शादी की तारीख तय की गई। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ व निवृत्ति कुमारी ने 21 जनवरी 2014 को शादी कर ली।
- तब उदयपुर राजघराने के शाही सिटी पैलेस में लगभग 37 साल बाद नई बहू ने कदम रखा था।












Click it and Unblock the Notifications