Udaipur : गोगुंदा हाईवे पर गोला बारूद से भरे Indian Army के Truck में लगी आग, ब्‍लास्टिंग से लगा जाम

गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर सेमरा थला के पास गोला बारूद से भरे भारतीय सेना के ट्रक में आग लगने के बाद गोला बारूद में जबरदस्‍त ब्‍लास्टिंग हुई।

army truck fire udaipur rajasthan

राजस्‍थान के उदयपुर जिले के गोगुंदा इलाके में शुक्रवार देर शाम को भारतीय सेना के एक ट्रक में आग लग गई। ट्रक में करीब चार हजार राउंड गोला बारूद रखा हुआ था। भारतीय सेना के जवान भी मौजूद थे। हादसा उदयपुर जिले के गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर सेमरा थला के पास हुआ है। ट्रक में भीषण आग लग गई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह से ट्रक में तेज ब्लास्टिंग होने लगी। आग व ब्‍लास्टिंग के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पाकर बेकरिया समेत आस पास के कई पुलिस थाना इलाकों से दमकल मौके पर पहुंची। आग लगने के बाद जबरदस्‍त ब्‍लास्टिंग के चलते ऐसा लग रहा कि जैसे किसी बॉर्डर पर फायरिंग हो रही हो।

थामला वेरी बेकरिया थाना सर्कल हाईवे पर सेना के ट्रक में भीषण आग के चलते हाईवे को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है।खबर है कि गोला बारूद व हथियारों से भरे भारतीय सेना के दो दर्जन से ज्‍यादा ट्रक पिंडवाड़ा की ओर से उदयपुर आ रहे थे। पीछे चल रहे ट्रक में आग लगी है। ट्रक में चालक समेत दो जवान मौजूद थे। दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

मीडिया से बातचीत में गोगुंदा तहसीलदार रवीन्‍द्र सिंह ने बताया कि भारतीय सेना के ट्रक में आग लगने के बाद आस पास के इलाके को बीएसएफ ने अपने कब्‍जे में ले लिया। रात साढ़े बजे बाद यातायात सुचारू किया जा सकता है।

आग लगने के कारण उदयपुर- पिंडवाड़ा फोरलेन हाईवे पर 15-15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ट्रक में रुक रुककर धमाके हो रहे हैं। किसी को भी नजदीक नहीं जाने दिया जा रहा है। मौके पर भारतीय सेना के 40 जवान और आस पास के पांच थानों की पुलिस तैनात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+