उदयपुर के होटल रूम में मिले गुजरात के दंपति के शव, दो बच्चों की हालत गंभीर

उदयपुर। राजस्थान की लेकसिटी उदयपुर के एक होटल में बुधवार दोपहर गुजरात के दम्पति का शव पड़ा मिला है। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। वहीं, दम्पती के दो बच्चों की हालत गंभीर है, जिनका उदयपुर के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Gujarat Husband wife found dead in hotel of udaipur

जानकारी के अनुसार उदयपुर शहर के गोवर्धन विलास इलाके की एक होटल में गुजरात के मोड़ासा निवासी निमेश भाई शाह अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ ठहरे थे। बुधवार दोपहर निमेश भाई की बेटी होटल के रिसेप्शन पर पहुंची। तब उसके मुंह से झाग निकलते देख कर्मचारी सकते में आ गए। इसके बाद सभी होटल रूम में गए। वहां निमेश, उसकी पत्नी व एक बच्चा अचेत पड़े थे।

होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना देकर पूरे परिवार को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पति पत्नी को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि इस परिवार ने विषाक्त पदार्थ खाकर सामूहिक आत्महत्या के मकसद से यह कदम उठाया। आशंका है कि विषाक्त पदार्थ वे अपने साथ ही लेकर आए थे। दोनों बच्चों की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+