Bheruji Kshetrapal: राजस्थान के भेरुजी क्षेत्रपाल मंदिर में 123 करोड़ रुपए का गबन, पुजारी समेत 4 पर आरोप
Bheruji Kshetrapal Temple: भेरुजी क्षेत्रपाल मंदिर राजसथान के नाथद्वारा के गांव शिशोदा में स्थित है। 700 साल पुराने इस मंदिर में 123 करोड़ का गबन उजागर हुआ है।
Bheruji Kshetrapal Temple Nathdwara Rajasthan: राजस्थान के नाथद्वारा जिले के गांव शिशोदा स्थित 700 साल पुराने भेरुजी क्षेत्रपाल मंदिर में चढ़ावे के 123 करोड़ रुपए का गबन का मामला सामने आया है। मंदिर पुजारी समेत चार लोगों पर गबन के आरोप लगे है।
भेरुजी क्षेत्रपाल मंदिर नाथद्वारा में 123 करोड़ रुपए के गबन के मामले में कोर्ट ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को उच्च स्तरीय कमेटी से जांच करवाने के निर्देश दिए हैं।

एनबीटी की खबर के अनुसार भेरुजी क्षेत्रपाल मंदिर में गबन के आरोप पुजारी विजय सिंह, मुनीम रूप सिंह, गणेश लाल और अंबालाल पर लगे हैं। इनके खिलाफ नाथद्वारा के खमनोर पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया गया है।
123 करोड़ रुपए के चढ़ावे के गबन के मामले में खमनोर पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने पर मामला कोर्ट पहुंच गया है। राजसमंद अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट ने गबन की राशि व परिवार में लगाए गए आरोपों की राज्य सरकार को जांच करवाने के निर्देश दिए हैं।
कोर्ट में दायर किए गए परिवाद में आरोप लगाया गया है कि साल 2001 से 2021 तक मंदिर पुजारी विजय सिंह ने चढ़ावे की राशि का हिसाब नहीं दिया है। यहां हर रविवार का विशाल मेला लगता है। हर माह लाखों श्रद्धालु यहां चढ़ावा चढ़ाते हैं, जो वित्तीय अनियमिता की भेंट चढ़ गया।
परिवार में यह भी बताया गया है कि जब से देवस्थान विभाग ने मंदिर की व्यसस्थाएं संभाली हैं, तब से मंदिर में चढ़ाव की मासिक आय करीब 30 लाख रुपए से अधिक हुई है। ऐसे में आशंका है कि पुजारी व मुनीम ने दो अन्य के साथ मिलीभगत करके करीब 20 साल में 123 करोड़ रुपए का गबन कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications