चाचा चौधरी से भी तेज दौड़ता है राजस्थान के इस MLA का दिमाग, पढ़ें चलते फिरते कंप्यूटर जैसे नेता की स्टोरी
उदयपुर। बचपन में सुनते व पढ़ते थे कि कॉमिक पात्र चाचा चौधरी का दिमाग कंप्यूटर से तेज चलता है, मगर दिमाग के मामले में राजस्थान के एक विधायक चाचा चौधरी को भी मात देते नजर आ रहे हैं। ये हैं राजस्थान के उदयपुर जिले के सलूंबर से भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा। शायद यही वजह है कि क्षेत्र के लोग विधायकजी को चलता-फिरता कंप्यूटर भी मानते हैं।

दो हजार नंबर याद हैं
विधायक अमृतलाल मीणा का दिमाग तेज चलने का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि ये अपने मोबाइल में किसी के नंबर सेव नहीं करते बल्कि वो नंबर याद ही रख लेते हैं। मीडिया से बातचीत में विधायक मीणा ने खुद दावा किया कि उनके अपने परिवार, रिश्तेदारों, भाजपा पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं और जान पहचान के करीब 2 से 3 हजार लोगों के मोबाइल नंबर मुख जुबानी याद है। किसी का फोन आने पर ये नंबर देख ही उस शख्स को पहचान लेते हैं। इसके अलावा किसी को फोन करने पर मोबाइल में सेव नंबर निकालने की बजाय सीधे नंबर ही डायल करते हैं।

दिमाग में है 11सौ गांव-ढाणियों का रिकॉर्ड
सलूंबर से दूसरी बार विधायक बने अमृतलाल मीणा बताते हैं कि वे कोई पीए नहीं रखते, मगर अपने क्षेत्र के करीब 11 सौ गांव-ढाणियों में कहां-कब और कौनसा काम करवाया। यहीं नहीं बल्कि हर गांव-ढाणी की दूरी, उनमें सड़क, बिजली-पानी समेत कौन-कौनसी मूलभूत सुविधाओं की कमी है वो सब याद है।

टूटा मोबाइल रखते हैं विधायक
स्मार्टफोन के जमाने में विधायक अमृतलाल मीणा एक साधारण कीपैड वाला मोबाइल इस्तेमाल करते हैं। यह भी दो बार गिरकर टूट चुका है। एमएलए मीणा बताते हैं उन्हें फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर के बारे में पता तो है, मगर ये सब यूज करने नहीं आते। ना ही मोबाइल में का नंबर कर पाता हूं। इसलिए नंबर एक बार देख लेने के बाद याद ही रख लेता हूंं।













Click it and Unblock the Notifications