Amit Shah Udaipur: अमित शाह के आरोपों पर भड़के CM गहलोत, कहा-'आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दे पर बोल रहे झूठ'
Amit Shah Udaipur visit: उदयपुर में अमित शाह ने कहा कि कन्हैयालाल के हत्यारों रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद को NIA ने पकड़ा। सीएम अशोक गहलोत का दावा कि उन्हें राजस्थान पुलिस ने पकड़ा।
Amit Shah VS Ashoke Gehlot Udaipur: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उदयपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला है।
राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आरोपों पर भड़क गए और पलटवार करते हुए अमित शाह पर आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दे पर राजनीति करने के आरोप लगाए हैं।

CM अशोक गहलोत ने ट्वीट करके लिखा कि 'यह उम्मीद की जाती है कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दे पर राजनीति नहीं करेंगे परन्तु आज उदयपुर में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जो किया वह एक गैर जिम्मेदाराना कार्य है।'
राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने यह भी लिखा कि 'अमित शाह द्वारा उदयपुर में झूठ बोला गया कि कन्हैयालाल के हत्यारों रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद को NIA ने पकड़ा जबकि सत्य यह है कि इन्हें घटना के महज चार घंटों में राजस्थान पुलिस पकड़ लिया था।'
कन्हैया लाल हत्याकांड उदयपुर पर दुख जताते हुए सीएम अशोक गहलोत ने लिखा कि 'यह दुखद घटना 28 जून 2022 को हुई थी जबकि NIA को इस केस की फाइल 2 जुलाई 2022 को ट्रांसफर हुई। अमित शाह को संभवत: जानकारी में होगा कि ये दोनों हत्यारे भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे।'
सीए अशोक गहलोत ने लिखा कि 'अमित शाह को यह जांच करवानी चाहिए कि इन दोनों के मददगार कौन भाजपा नेता थे जो इनके लिए पुलिस थानों में फोन करते थे। एक ओपन एंड शट केस में चार्जशीट फाइल होने में भी इतना अधिक समय क्यों लगा और इन्हें अब तक सजा क्यों नहीं हुई?'
बता दें कि शुक्रवार को उदयपुर दौरे पर आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बिना मतलब इस उम्र में इधर-उधर घूम रहे हैं। कोई इस सभा का वीडियो उन्हें भेज दें पता चल जाएगा कि उनकी सरकार के जाने का समय हो गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का लक्ष्य अपने बेटे वैभव को मुख्यमंत्री बनाना है। विपक्ष के तमाम नेता इसी काम में लगे हुए हैं।
अमित शाह ने सीएम अशोक गहलोत पर आरोप लगाया कि वे उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड पर राजनीति कर रहे हैं। गहलोत तो हत्यारों को पकड़ना भी नहीं चाहते थे। यह एएनआई ने पकड़ा और गहलोत झूठ बोलते हैं कि कार्रवाई नहीं हुई। मैं डंके की चोट के साथ कहता हूं कि स्पेशल कोर्ट में सुनवाई की होती तो हत्यारे फांसी पर लटक चुके होते।
क्या है कन्हैया लाल हत्याकांड उदयपुर?
उल्लेखनीय है कि कन्हैया लाल तेली हिंदू दर्जी थे। उदयपुर की माल रोड पर उनकी दुकान थी। 28 जून 2022 को रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद उनकी दुकान में पहुंचे और गला रेतकर हत्या कर दी। पूरी वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी करवा दिया।
दरअसल, उस समय देश में भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके समर्थन में कन्हैयालाल टेलर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। पोस्ट से नाराज होकर रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद ने दिन दहाड़े दुकान में घुसकर उनकी हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications