राजस्थान के उदयपुर में बड़ा हादसा, 30 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप, 5 की मौत, कई घायल

उदयपुर, 14 अप्रैल: राजस्थान के उदयपुर जिले में बुधवार रात को बड़ा सड़क हादसा हो गया। झाड़ोल नेशनल हाईवे पर नंदेश्वर के पास तेज रफ्तार ओवरलोड पिकअप अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 3 बच्चों समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा बच्चे और अन्य लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायलों में कुछ हालत गंभीर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है।

accident in udaipur five people lost life

सगाई समारोह से लौट रहा था परिवार

हादसे का शिकार हुए सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, सभी अपने रिश्तेदारों के साथ सगाई समारोह में शामिल होने के लिए पिकअप गाड़ी से खरपीना गांव से कालीवास गए थे। वहां से बुधवार रात को घर लौट रहे थे। तभी नंदेश्वर मंदिर से ठीक पहले सड़क पर खड़े कुछ लोगों को चपेट में लेने के बाद पिकअप अनियंत्रित हो गई और 30 फीट गहरी खाई में गिर गई।

40 फीट दूर जाकर गिरा पिकअप के ऊपर बैठा बच्चा

बताया जा रहा है कि एक मासूम बच्चा पिकअप गाड़ी के ऊपर बैठा हुआ था। हादसे में वह उछलकर करीब 40 फीट दूर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आला अधिकारियों को सूचना देने के साथ ही खाई में गिरे लोगों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला और नई गांव के अस्पताल पहुंचाया। उदयपुर जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा और एसपी मनोज कुमार घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद अस्पताल पहुंचे। उदयपुर ग्रामीण के विधायक फूल सिंह मीणा और एआईसीसी के सदस्य विवेक कटारा भी अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि 2 बच्चों की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+