जेब में बम की तरह फट गया चाइना कंपनी का मोबाइल, जींस में लगी आग
टीकमगढ़ जिले के डुडियन गांव में नीरज अहिरवार नाम के युवक की जेब में रखा मोबाइल अचानक तेज धमाके के साथ ब्लॉस्ट हो गया। मोबाइल फटने से जींस में आग लग गई। युवक की जांघ व हाथ झुलस गया।

Mobile Blast: टीकमगढ़ के बल्देवगढ़ इलाके के डुडियन खेरा गांव में एक युवक की जेब में रखे मोबाइल की फटने की घटना सामने आई है। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सबसे ताज्जुब की बात युवक ने मोबाइल रात में चार्ज किया था और दोपहर में करीब 8 घंटे बाद जेब में मोबाइल फट गया। युवक ने करीब एक साल पहले चाइना की टेक्नो कंपनी का मोबाइल खरीदा था।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ थाना इलाके के डुडियन खेरा गांव का रहने वाला 19 साल का नीरज अहिरवार अपनी जींस की दाहिनी जेब में मोबाइल रखे हुए था। इसी दौरान मोबाइल तेज धमाके के साथ फट गया और जेब में आग लग गई। दर्ज से तड़पते नीरज ने हिम्मत करके जेब में हाथ डालकर मोबाइल निकाला तो उसका हाथ भी झुलस गया। बमुश्किल जलता हुआ मोबाइल निकालकर बाहर फेंका। परिजन उसे फोरन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जिला अस्पतला में भर्ती नीरज ने डॉक्टरों को जानकारी दी है कि उसने रात में मोबाइल चार्ज किया था। वह उसे जींस की जेब में रखकर चाचा के घर गया था। लौटते समय मोबाइल अचानक तेज धमाके के साथ फट गया।
Recommended Video

एक साल पहले खरीदा था टेक्नो कंपनी का मोबाइल
नीरज के पिता सरमन अहिरवार ने मीडिया कर्मियों को जला हुआ मोबाइल और जली जींस दिखाते हुए बताया कि नीरज ने करीब एक साल पहले ही टेक्नो कंपनी का मोबाइल खरीदा था। मोबाइल में कभी कोई दिक्कत भी समझ नहीं आई। अचानक मोबाइल जेब में ही फट गया और उनका बेटा घायल हो गया। जानकारी के लिए बता दें कि टेक्नो कंपनी चाइना की कंपनी है जो मोबाइल बनाकर दुनियाभर के बाजार में उपलब्ध कराती है।












Click it and Unblock the Notifications