'कमल नाथ डुप्लीकेट हनुमान भक्त, देश को ऐसे भक्तों की जरूरत नहीं', पन्ना में बोले असम CM हिमंता बिस्वा
असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को डुप्लीकेट हनुमान भक्त और सोनिया गांधी को डुप्लीकेट प्रधानमंत्री कहते हुए सनानत विरोधियों पर तीखा प्रभार किया। उन्होंने कहा कि वे अपने आप को बड़ा हनुमान भक्त कहते हैं और वे सनातन और हिन्दू का विरोध करते हैं... सरमा ने कहा कि देश को कमल नाथ जैसे हनुमान भक्त की जरूरत नहीं है, बल्कि नरेंद्र मोदी जैसे हनुमान भक्त और श्रीराम भक्त की जरूरत है।

अब तो असम वाले पूछने लगे हमारे यहां लाड़ली बहना कर शुरू होगी
असम सीएम हिमंता बिस्वा ने कहा कि मैं यहां तो काफी खुश हो गया। फिर टेंशन में आ गया! उन्होंने कहा कि मैं तो सभाओं में लाड़ली बहना योजना की तारीफ कर रहा हूं। सोशल मीडिया के माध्यम से हमारे प्रदेश के लोगों तक इस योजना की जानकारी पहुंच गई। अब हमारे असम के लोग हमसे पूछते हैं कि असम में लाड़ली बहना योजना कब लागू होगी? उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए कहा कि मप्र इकलौता राज्य है जहां यह योजना लागू हुई। डेढ़ करोड़ महिलाओं के खाते में हर महीने 1250 रुपए जाना बड़ी बात हैं। उन्होंने एमपी की लाड़ली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर की तारीफ करते हुए कहा कि यूपी में योगी जी और मेरे प्रदेश में मेरा टेंशन शिवराज जी की योजनाओं ने बड़ा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications