खराब मौसम के कारण CM नहीं पहुंचे टीकमगढ़, वर्चुअली किया संबोधित, 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर योजना शुरू
मप्र में लाड़ली बहनों और उज्जवला योजना की पात्र महिलाओं को अब 450 रुपए में रसोई गैस कनेक्शन मिलेगा। सीएम ने टीकमगढ़ से इसके रजिस्ट्रेशन की शुरूआत की है। हालांकि मौसम खराब होने के कारण सीएम नहीं पहुंच सके। उन्होंने ओंकारेश्वर से वर्चुअली संबोधित कर योजना का शुभारंभ किया।

सीएम ने वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि मैंने लाड़ली बहनों से रक्षाबंधन के अवसर पर वायदा किया था कि रसोई गैस सिलिंडर उन्हें 450 रुपए में मिलेगा। आज हम वो वायदा पूरा कर रहे हैं और तय कर रहे हैं कि लाड़ली बहनों और उज्जवला योजना के हितग्राही बहनों को हर महीने रसोई गैस सिलिंडर 450 रुपए में ही मिलेगा।
जानिए 450 में रसोई गैस सिलेंडर लेने की क्या प्रक्रिया होगी...
लाड़ली बहना पंजीयन केंद्रों पर ही होंगे पंजीयन, 450 रुपए में रसोई गैस कनेक्शन के लिए लाड़ली बहनों और उज्जवला योजना कनेक्शनधारी महिलाओं के रजिस्ट्रेशन कराना होंगे। पंजीयन मुख्यमंत्री लाड़ली बहना पोर्टल पर पंजीयन होगा। इसमें केवल दो दस्तावेज आवश्यक होंगे, जिसमें एलपीजी कनेक्शन आईडी एवं समग्र आईडी। पंजीयन उन सभी केंद्रों पर, जहां लाड़ली बहना योजना के पंजीयन हुए थे, उन्हीं केंद्रों पर होंगे।
हम जो कहते हैं वो करते हैं: शिवराज सिंह चौहान
सीएम ने वर्चुअली रूप से संबोधित करते हुए कहा कि, हमने कहा था कि लाड़ली बहनों को 1 हजार से बढ़ाकर 1250 रुपए देंगे, वो वादा भी हमने पूरा किया है। आगे इस राशि को बढ़ाकर 3 हजार करेंगे। बहनों की जिंदगी में खुशियां बनी रहें, इसके लिए भाजपा सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। उन्होंने कहा कि हम जो कहते हैं वो करते हैं। हम सरकार नहीं परिवार चला रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications