मैं अपनी जनता को जनार्दन मानता हूं, मोदी जी के डर से कांग्रेस समेत सारे विरोधी एक पेड़ पर बैठ गए: CM शिवराज

MP Election 2023: निवाड़ी के पर्यटन स्थल ओरछा में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव करने पहुंचेमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, सभी में सियाराम का वास है, भाईयों में राम का तो, बहनों में माता-सीता का वास है, इसलिए मैं अपनी जनता को ही जनार्दन मानता हूं। जनता ही मेरे लिए जनार्दन है।

सीएम ने कहा कि मेरे असली भगवान है गरीब, किसान, गुरबा, नौजवान मैं तो उनमें भी भगवान को देखता हूं इसलिए एक ही संकल्प है हमारा कि आपकी जिंदगी में कोई तकलीफ परेशानी न रहे। आपको प्रणाम भी करता हूं और यह वचन भी देता हूं कि, हमारे जीते जागते देवी देवता आप हैं आपकी सेवा भगवान की पूजा है यह सेवा जब तक सांस चलेगी तब तक होती रहेगी। देवता वहीं वास करेंगे जहां मां बहन और बेटियों को सम्मान दिया जाएगा।

After visiting Ramraja in Orchha, Shivraj Singh Chouhan pledged victory of BJP in public meeting

बता दे कि इस बार भाजपा ने निवाड़ी से अनिल जैन को चौथी बार टिकट दिया है, जो कांग्रेस प्रत्याशी अमित राय के सामने पहली बार होंगे। इसके अलावा पृथ्वीपुर में बीजेपी से शिशुपाल सिंह यादव को दूसरी बार टिकट दिया गया, जिनका कांग्रेस के नितेंद्र सिंह राठौर से पहली बार मुकाबला होगा।

मोदी जी के डर से कांग्रेस और विपक्षी दल परेशान

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि, कांग्रेस और बाकी पार्टियां प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से परेशान है। कहते हैं कि, मोदी जी बड़े खतरनाक है। मोदी जी को हराने के लिए सब इकट्ठे हो गए। कांग्रेस, सपा और आप ने इंडी गठबंधन बना लिया, ये घमंडी लोग हैं। कभी भयानक बाढ़ आ जाए तो एक ही पेड़ पर बंदर, सांप, बिच्छू, आदमी सब बैठ जाते हैं क्योंकि नीचे बाढ़ का पानी है। वैसे ही जब मोदी जी की लहर आई तो सब एक ही पेड़ पर चढ़ गए। लेकिन जब बाढ़ का पानी आता है तब पेड़ पर बैठे जीव जंतु एक दूसरे को काटते नहीं है, लेकिन ये तो पेड़ पर भी आपस में लड़ रहें हैं। इनका कोई भविष्य नहीं हैं।

मुख्यमंत्री ने दिलाया विजय का संकल्प

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विशाल जनसभा में उपस्थित जनसमूह को भाजपा की जीत का संकल्प दिलाया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि हम दशहरा दिवस पर्व पर संकल्प लेते हैं कि, मध्यप्रदेश विधानसभा को 17 नवंबर को होने वाले चुनाव में, कंधे से कंधा मिलाकर कमल के फूल पर वोट डालकर भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे। हम संकल्प लेते हैं कि बीजेपी की सरकार ने हमारी माताओं, बहनों, बेटियों, किसानों, युवाओं, गरीबों के कल्याण एवं प्रदेश के विकास के लिए जो काम किए हैं उन्हें जन-जन तक पहुंचाएंगे और भारतीय जनता पार्टी की सरकार फिर से बनाएंगे। साथ ही साल 2024 में लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी को जीतायेंगे और मोदी जी को भारत का प्रधानमंत्री बनाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+