इन 3 तरीकों से आधार से लिंक कर सकते हैं नंबर, जानें प्रोसेस
Recommended Video


नई दिल्लीः केंद्र सरकार के आदेशानुसार मोबाइल को आधार से लिंक करना अनिवार्य है। इस प्रक्रिया को टेलिकॉम कंपनियों के स्टोर पर जाकर किया जाता था, लेकिन अब सरकार ने इस प्रक्रिया को आसान कर दिया है। अब आप घर बैठे ही आधार को मोबाइल नंबर से लिंक करा सकते हैं। दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने लिंक करने के तरीके बताए हैं। इन तरीकों ओटीपी के अलावा दो तरीके और भी हैं।

दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने दी जानकारी
इस बारे में दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने जानकारी देते हुए कहा कि मोबाइल कंपनियां अपनी वेबसाइट और ऐप के जरिए आधार से मोबाइल नंबर लिंक कराने की सुविधा देंगी। नंबर को रजिस्टर कराने के बाद ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को मोबाइल में इंटर करने के बाद आपका नंबर आधार से लिंक हो जाएगा।

घर बैठे करा सकते हैं मोबाइल नंबर को आधार से लिंक
दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा के मुताबिक ग्राहक आईवीआरएस वेरीफिकेशन के जरिए भी घर बैठे मोबाइल को आधार से लिंक कर सकते हैं। इंटरेक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स सिस्टम (आईवीआरएस) की मदद से भी सिम को आसानी से रजिस्टर करवा जा सकता है। इसके लिए आपको टेलिकॉम कंपनी की वेबसाइट या विशेष ऐप पर रजिस्टर करना है। आईवीआरएस वेरीफिकेशन के बाद मोबाइल नंबर से लिंक हो जाएगा।

घर आएगा एजेंट
मोबाइल को आधार से लिंक करने का तीसरा तरीका है-घर पर एजेंट बुलाने का। इसके लिए आपको कंपनी की वेबसाइट या ऐप पर ग्राहक को आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद एजेंट खुद आपके घर आएगा, जिससे आधार से मोबाइल नंबर लिंक होने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications