Viral Video: ऑटो चालक ने Thane में कॉलेज की छात्रा से की छेड़छाड़, हाथ पकड़कर 500 मीटर तक घसीटा
Viral Video: ऑटो चालक ने Thane में कॉलेज की छात्रा से की छेड़छाड़, हाथ पकड़कर 500 मीटर तक घसीटा
Thane news: सरेराह ऑटो चालक द्वारा महाराष्ट्र के ठाणे (Thane) जिले में कॉलेज की 21 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई। इस दौरान ऑटो चालक ने छात्रा को जबरन अपने ऑटो में बैठाने की कोशिश भी की। यही नहीं, जब छात्रा ने खुद को बचाने की कोशिश की तो ऑटो चालकन ने उसका हाथ पकड़ लिया और करीब 500 मीटर तक ऑटो से घसीटते हुए ले गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वहीं, अब पीड़ित छात्रा ने इस पूरे मामले की शिकायत ठाणे पुलिस से की है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और ऑटो चालक राजू अब्बायी को नवी मुंबई के दीघा से गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार (14 अक्टूबर) सुबह 6.45 बजे के आसपास की है। बताया जा रहा है कि पीड़िता कॉलेज की छात्रा है और वह शुक्रवार सुबह कॉलेज जा रही थी तभी आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और उससे छेड़खानी की।
इस बारे में जानकारी देते हुए ठाणे के सीनियर इंस्पेक्टर जयराज राणावारे ने बताया, सड़क पर खड़े ऑटो चालक ने छात्रा को देखकर उसपर गंदे कमेंट्स किए। जिसपर छात्रा ने आपत्ति जताई तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और अपने ऑटो में खींचने की कोशिश करने लगा। सोशल मीडिया पर जो सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रही है उसमें देख जा सकता है कि ऑटो चालक छात्रा का हाथ पकड़ कर खींचता हुआ नजर आ रहा है। जब वो खुद को उससे छुड़ाने की कोशिश करती है तो चालक अपने ऑटो को चला देता है।
जिससे पीड़िता ऑटो से घिसटती हुई काफी दूर तक चली जाती है। इस दौरान ऑटो चालक उसे गिराकर मौके से फरार हो जाता है। तो वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोग दौड़कर पीड़ित छात्रा के पास पहुंचते है और तत्काल घटना की सूचना पुलिस की दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित छात्रा से पूरी जानकारी ली और उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।
समाचार एजेंसी एएनआई को जानकारी देते हुए सीनियर इंस्पेक्टर ने बताया कि छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले ऑटो चालक कटिकाडाला उर्फ राजू अब्बायी को पुलिस टीम ने नवी मुंबई के दीघा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने राजू अब्बायी के ऑटो रिक्शा भी जब्त कर लिया। उन्होंने बताया कि छात्रा से छेड़छाड़ मामले में ऑटो चालक राजू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications