सात युवकों ने शराब व्यापारी को कार में घेरकर बनाया निशाना, सामने आया हत्या का वीडियो

सूरत। यहां भीमनगर निवासी एक बुटलेगर कालू की कार की में निर्ममता से हत्या कर दी गई। रात के समय उसे सात लोगों ने निशाना बनाया। यह वारदात एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब पुलिस ने उसी के आधार पर हमलावरों को गिरफ्तार कर दावा किया है कि कालू पर हमला बदला लेने के इरादे से किया गया था। वहीं, हमले के पीछे मीडिया में रंगदारी वसूलने का नेटवर्क सक्रिय होने की चर्चा भी हो रही हैं। यह भी पता चला है कि, हमले के मास्टरमाइंड अजय उर्फ अज्जु समेत अन्य आरोपी फरार हैं। जिनकी खोज में पुलिस जुटी है।

Recommended Video

    सात युवकों ने शराब व्यापारी को कार में घेरकर बनाया निशाना, सामने आया हत्या का वीडियो
    सूरत में बुटलेगर की 7 लोगों ने हत्या की

    सूरत में बुटलेगर की 7 लोगों ने हत्या की

    संवाददाता ने बताया कि, अनलॉक-1 के बीच शहर में वारदात को अंजाम दिया गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, सात लोग एक शख्स पर हमला कर रहे हैं। बचने के लिए शख्स कार में घुस जाता है। लेकिन कार का दरवाजा बंद करने से पहले ही हमलावर भी उस कार पर टूट पड़ते हैं। उन लोगों के हाथों में हथियार थे। उनसे बचने के लिए शख्स भागकर पास में स्थित एक मकान में घुसने की कोशिश करता है, लेकिन वहां भी पहुंचकर हमलावर उसके ऊपर वार करने लगते हैं।

    बचने का प्रयास किया, लेकिन मार ही डाला

    बचने का प्रयास किया, लेकिन मार ही डाला

    उसके बाद हमलावर लोग वहां से फरार हो जाते हैं। बताया जाता है कि, कालू काफी सालों से शराब का व्यापार कर रहा था। जिसके चलते उूधना व रेलवे पुलिस में उसके खिलाफ कई मामले भी दर्ज थे। कई लोगों से उसकी रार भी चल रही थी। शनिवार देर रात वह भीमनगर में था, तभी कुछ लोगों ने उस पर जानलेवा हमला किया। जिनसे बचने के लिए वह डिंडोली की तरफ भागने लगा।

    इलाके में तनाव व्याप्त, पुलिस जाब्ता तैनात

    इलाके में तनाव व्याप्त, पुलिस जाब्ता तैनात

    पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि, वारदात के दौरान अज्जु नामक शख्स ने कालू को पकड़ा और हमलावरों ने धारदार हथियारों से उसके गले व हाथों पर वार किए। जिसके चलते वह लहूलुहान हो गया। बाद में उसे अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर्स ने उसको मृत घोषित किया था। उसकी हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए। जिसके कारण पुलिस ने पूरे क्षेत्र में कड़ा बंदोबस्त तैनात किया।

    इन लोगों को किया गया गिरफ्तार, मुख्य आरेापी फरार

    इन लोगों को किया गया गिरफ्तार, मुख्य आरेापी फरार

    पुलिस की क्राइम ब्रांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, हत्याकांड में पांडेसरा कर्मयोगी सोसायटी निवासी किरण उर्फ माया ठाकरे (20), गुरुमुख सिंह सरदार (19), सन्नी उर्फ किशन पाटिल (19), श्रीरामनगर निवासी अक्षय पाटिल (19) व खटोदरा पंचशीलनगर निवासी राकेश भामरे उर्फ राकिया (21) आदि लोग में शामिल थे। जबकि, शेष हत्यारोपी पकड़े नहीं जा सके हैं।

    कालू का ही पुराना साथी है मुख्य आरोपी

    कालू का ही पुराना साथी है मुख्य आरोपी

    गिरफ्त में आए लोगों ने कुबूला कि, हत्या की साजिश शातिर अज्जु उर्फ अजय सिरसाठ ने रची थी। मुख्य सूत्रधार अजय समेत अन्य फरार हैं। फरार अजय कालू का ही पुराना साथी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+