तेज रफ्तार से आ रही पल्सर बाइक दूसरी मोटर साइकिल से टकराई, युवकों की मौत, महिला-बच्चे समेत 3 गंभीर

सूरत। गुजरात में सूरत जिले की उमरपाडा तहसील के पीनपुर चौकडी के पास रात्रि के समय दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हुई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक महिला और बच्चा शामिल हैं। जिन्हें सूरत के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, जिन दो युवकों की जान गई, उनमें से एक युवक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ एक शादी में शामिल होने जा रहा था।

 गुजरात, गुजरात समाचार,

पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि, पत्नी और 3 साल के बेटे के साथ बाइक पर जा रहा युवक जुमावाडी गांव से था। उसका नाम योगेश था। उनकी बाइक जब पीनपुर चौकड़ी के पास पहुंची तो उनमें सामने से आ रही रफ्तार पल्सर बाइक की टक्कर लगी। पल्सर बाइक पर दो युवक सवार थे। दोनों बाइकों की टक्कर इतनी भीषण थी कि पांचों सवारियां उन बाइकों से सड़क पर जा गिरीं। उनमें से योगेश और पल्सर बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पल्सर चालक विशाल धरमसिंह और योगेश की पत्नी व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।

रात्रि के समय हुए इस हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। हालांकि, सवाल यह भी उठ रहा है कि वे दोनों बाइक वाले एक दूसरे को देख पाए थे या नहीं। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू करने की साथ ही उनके परिजनों को सूचित कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+