IRCTC की दूसरी प्राइवेट ट्रेन का किराया फ्लाइट से भी महंगा,सूरत से शताब्दी के तुलना में दोगुना किराए पर बुकिंग
सूरत. पश्चिम रेलवे की पहली और आईआरसीटीसी की दूसरी प्राइवेट तेजस ट्रेन का किराया फ्लाइट से भी महंगा है। इस ट्रेन का सफर अहमदाबाद वाली फ्लाइट पर भी भारी पड़ जाएगा। सूरत से शताब्दी ट्रेन की तुलना में यह दोगुना किराए पर दौड़ेगी। गुजरात में पहली तेजस ट्रेन की बुकिंग पहले ट्रिप के लिए 28 दिसंबर से खुली है, लेकिन इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) के दावे यानी शताब्दी के बराबर किराए की बात सही नहीं है।

किराया इतना कि फ्लाइट से जाना पसंद करेंगे!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डायनेमिक फेयर से तेजस ट्रेन का किराया और बढ़ सकता है। इस ट्रेन का 17 जनवरी को उद्घाटन हाेगा, लेकिन जो बुकिंग हो रही हैं, उस लिहाज से शताब्दी से किराया दोगुना दिख रहा है। ऐसा होने से, यह ट्रेन अब फ्लाइट से भी महंगी पड़ रही होगी। साइट पर दिखाई गई जानकारी को देखें तो सूरत से मुंबई तक तेजस की चेयरकार क्लास का किराया 1012 तो एक्जीक्यूटिव का 1803 है।

शताब्दी और तेजस ट्रेन की स्पीड और सुविधा में ज्यादा फर्क नहीं
शताब्दी और तेजस ट्रेन की तुलना करें तो स्पीड और सुविधा में ज्यादा फर्क नहीं है। तेजस ट्रेन सूरत में लगभग पांच मिनट रुकेगी, किंतु किराया शताब्दी से ज्यादा होना टूरिस्ट का माथा ठनका सकता है।












Click it and Unblock the Notifications