सुषमा स्वराज 13 साल पहले सूरत आईं तो खाने में दी गई थी घारी, यह उनकी पसंदीदा मिठाई बन गई

सूरत। सुषमा स्वराज का मंगलवार देर रात दिल्ली एम्स में निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। बुधवार को दिल्ली के ही लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह समेत कई नेता मौजूद रहे। इससे पहले उन्हें भाजपा मुख्यालय में अंतिम विदाई दी गई। यहां पति स्वराज कौशल और बेटी बांसुरी ने सुषमा को सैल्यूट किया। बेटी ने आखिरी रस्में पूरी कीं। वहीं, यूपी-गुजरात समेत देशभर के राज्यों में लोगों ने ​भी विभिन्न तरीकों से सुषमा को श्रद्धाजंलि दी।

सुषमा को पसंद आ गई थी प्रसिद्ध मिठाई 'घारी'

सुषमा को पसंद आ गई थी प्रसिद्ध मिठाई 'घारी'

इस मौके पर भाजपा सांसद सी.आर. पाटिल ने भी सुषमा से जुड़ी अपनी यादें शेयर कीं। पाटिल के मुताबिक, सुषमा 13 साल पहले महिलाओं के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सूरत आईं थीं। वह दिनभर यहीं रुकी हुई थीं। इस दौरान उन्होंने यहां की प्रसिद्ध मिठाई 'घारी' खाने की इच्छा जताई। जब उन्हें 'घारी' सामने दिखी तो वे चौंक गईं। दरअसल, 'घारी' में घी ज्यादा होता है तो उन्होंने चम्मच से घी हटाने की कोशिश की। तब उन्हें बताया गया था कि इसे घी के साथ ही खाया जाता है। बाद में उन्होंने घी के साथ उसे ग्रहण किया। वह उन्हें बहुत स्वादिष्ट लगा।

जब भी सूरत आती थीं, यह मिठाई ले जाती थीं

जब भी सूरत आती थीं, यह मिठाई ले जाती थीं

कहा जाता है कि 'घारी' को सुषमा ने अपने परिवार के लिए भी पैक करवाया था। उसके बाद वह जब भी यहां आईं, अपनी व्यस्तता से समय निकालकर उन्होंने इस मिठाई को जरूर खाया। वह अपने परिवार के लिए भी ले जाती थीं।

घारी है सूरत की प्रसिद्ध मिठाई

घारी है सूरत की प्रसिद्ध मिठाई

बता दें कि, घारी सूरत की प्रसिद्ध मिठाई है। सुषमा को कई और गुजराती व्यजंनों से भी लगाव था। हालांकि, घारी उनकी फेवरेट मिठाई बन गई थी।

सूरत का युवक किडनी डोनेट करना चाहता था

सूरत का युवक किडनी डोनेट करना चाहता था

कुछ ही समय पहले जब सुषमा को किडनी की बीमारी हुई थी। तब सूरत के ही एक युवक ने उनको अपनी किडनी दान करने के लिए कहा। मगर, सुषमा ने उस युवक का आभार व्यक्त करते हुए इनकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+