गुजराती व्यापारियों की 'सर्जिकल स्ट्राइक', ताकि महिलाएं जवानों पर फख्र करें, छपवा दीं ऐसी साड़ियां

Gujarat News, सूरत। पुलवामा के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने और सरहद पर तैनात जवानों का हौंसला बढ़ाने गुजरात में साड़ी व्यापारियों ने भी अनूठा फैसला लिया है। यहां सूरत के पांडेसरा जीआईडीसी में अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज के ट्रेडर्स ऐसी साड़ियां छपवा रहे हैं, जिन पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' की कलाकृतियां हैं। ऐसा पहली बार हुआ है, जब सूरत के कपड़ा बाजार के व्यापारियों ने शहीदों के प्रति अपनी भावना इस तरह व्यक्त की है।

सर्जिकल स्ट्राइक साड़ीयों में इस तरह

सर्जिकल स्ट्राइक साड़ीयों में इस तरह

ट्रेडर्स द्वारा यहां साडीयों पर विभिन्न प्रकार के सर्जिकल स्ट्राईक के पोस्टर मुद्रित कराए जा रहे हैं। इन्हें देखकर ऐसा लगता है कि मानो इंडियन फोर्सेस ने दुश्मन पर अभी सर्जिकल स्ट्राइक की हो। साड़ी की प्रिंटिंग देखकर महिलाएं चौंक रही हैं, वहीं उन्हें अपने जवानों पर फख्र भी हो रहा है। कुछ महिलाओं का कहना है कि इससे देश के रक्षकों के प्रति सम्मान की भावना बढ़ेगी।'

दुश्मन की तबाही के लिए कूच करते दिख रहे जवान

दुश्मन की तबाही के लिए कूच करते दिख रहे जवान

देखने वाले लोग भी अपनी देशभक्ति उजागर करने से नहीं रुक पाते हैं। अद्दभूत प्रन्टींग का नजारा देखने को मील रहा है। हर साड़ी पर सर्जिकल स्ट्राइक के पोस्टर छपे हैं। साड़ीयों पर प्रिंट किए गए पोस्टर्स में सैनिक बंदूक लेकर दुश्मन को तबाह करने के लिए जाते दिख रहे हैं।

जवानों को अलग-अलग एक्शन में दिखाया

जवानों को अलग-अलग एक्शन में दिखाया

सा​ड़ीयों पर हेलीकॉप्टर हमले और पहाड़ियां और नदियों समेत कई तरह के प्रिंट हैं। जवानों को अलग-अलग एक्शन में दिखाया गया है। अब ये साड़ीयां सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं।

सर्जिकल स्ट्राइक के बैज पर आधारित साड़ी

सर्जिकल स्ट्राइक के बैज पर आधारित साड़ी

इन व्यापारियों का कहना है कि अभी तक वे प्रधानमंत्री मोदी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की तस्वीर वाली साड़ी बनवाते थे। मगर, अब सर्जिकल स्ट्राइक के बैज पर आधारित साड़ीयां तैयार होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+