हत्या से पहले माता चामुंडा से मांगता था माफी, खूंखार जगतार ने खोला 7 मर्डर का रहस्य

हत्या करने से पहले 108 बार चामुंडा मां के मंत्र जपता था जगतार, 100 से ज्यादा वारदातों को दे चुका है अंजाम

Surat News, सूरत। गुजरात के सूरत शहर में एक वॉचमैन की हत्या के मामले में पुलिस ने एक शातिर अपराधी को अरेस्ट किया है। यह अपराधी अब तक 7 लोगों की जान ले चुका है और चोरी-डकैटी जैसी 100 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो पूछताछ में उसने कई राज उगले। जिन्हें सुन कोई भी दंग रह जाएगा। दरअसल, यह अपराधी किसी की जान लेने से पहले चामुंडा माता के मंत्र का 108 बार जाप करता था, जिसके बाद क्षमा भी उसी से मांगता था।

गुजरात में हत्थे चढ़ा हरियाणा का हत्यारा जगतार

गुजरात में हत्थे चढ़ा हरियाणा का हत्यारा जगतार

पुलिस की गिरफ्त में आए इस अपराधी का नाम है जगतार उर्फ सरदारसिंह। जगतार हरियाणा का रहने वाला है। बीते नवंबर में सूरत स्थित (Gujarat Industrial Development Corporation) एक कंपनी के वॉचमैन को रात में उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर मार डाला था। इस हत्याकांड में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की थी। काफी खोज-बीन के बाद जगतार उर्फ सरदारसिंह मानसिंह गडदीया हत्थे चढ़ा। उसने बताया कि वह यहां पिपोदरा इलाके में नौकरी की तलाश में आया था।

7 लोगों को मारा, 100 से ज्यादा वारदातें कीं

7 लोगों को मारा, 100 से ज्यादा वारदातें कीं

उन दिनों जीआईडीसी में नई मशीनों का कारखाना शुरू किया जा रहा था। तभी जगतार अपने दो परिचितों प्रेमनाथ उर्फ रामभरत उपाध्याय और गणेशगिरि भारद्वाज के साथ वहां पहुंचा। वहां तीनों ने कंपनी के चौकीदार की हत्या कर दी और लूट को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, अब जगतार अरेस्ट किया गया है तो खुद ही उसने 100 से ज्यादा चोरी, डकैती, लूटपाट की घटनाएं कुबूली हैं। वह 7 लोगों की हत्या कर चुका है। वह आशुतोष राणा की चर्चित फिल्म 'संघर्ष' के खलनायक की तरह अपराध करने से पूर्व चामुंडा माता का जाप करता था।

बताया, कि कैसे लोगों बख्श देता था

बताया, कि कैसे लोगों बख्श देता था

जगतार के मुताबिक, अपराध के दौरान अगर कोई पीड़ित व्यक्ति उसे नकदी या वस्तुएं दे देता था, तो वह उन्हें छोड़ देता था, किन्तु मना करने पर मार डालता था। इसके बाद सामान लूटकर फरार हो जाता था। उसने यह भी खुलासा किया कि वह धनोपार्जन के लिए देश के विभिन्न शहरों में गया। लोगों से पहले दोस्ती कर उनका विश्वास हासिल करता था। उसके बाद ठंडे कलेजे से अपराध को अंजाम देता था। पुलिस के अनुसार, अभी भी ऐसे कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+