दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूजे को पहनाया मास्क, फिर दोनों पक्षों के 4-4 लोगों की मौजूदगी में लिए 7 फेरे
सूरत। कोरोना-लॉकडाउन के बीच गुजरात में सूरत के डिंडोली क्षेत्र में रहने वाले कपल ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शादी रचाई। दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूजे को मास्क पहनाया। फिर दोनों पक्षों के 5-5 लोगों की मौजूदगी में 7 फेरे हुए। इस शादी के अब चर्चे हो रहे हैं, क्योंकि, तय मुहूर्त में बिल्डिंग के पार्किंग में सादगी से यह शादी हुई। दूल्हे का नाम केतन चंद्रकांत काशीवाला है, वहीं दुल्हन विनोद गोराणी की पुत्री एनिसा बनी।

संवाददाता ने बताया कि, दोनों की करीब पांच महीने पहले सगाई हुई थी। विवाह की तारीख अप्रैल महीने के लिए तय की गई। जो कि, 14 अप्रैल को होनी थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण टल गई। उसके बाद अब 28 अप्रैल को इस शादी का आयोजन किया गया। दूल्हे के परिजनों ने कहा कि, लॉकडाउन के दूसरे चरण की घोषणा होने पर दोनों परिवार चिंतित हो गए थे, क्योंकि दूल्हा-दुल्हन की कुंडली के अनुसार अगला मुहूर्त दो साल बाद आ रहा था।

ऐसे में विनोद गोपाल राइकवाड नामक एक पड़ोसी ने अपने बिल्डिंग के पार्किंग में अनूठी शादी का आयोजन कराया। जिसमें दूल्हा-दुल्हन समेत दोनों के माता-पिता और शादी करवाने वाला पंडित शामिल हुए थे। पार्किंग को डिसइंफेक्ट करने के बाद दुल्हन के हाथों में महेंदी की जगह सेनेटाइजर लगाया गया। इस शादी में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सबने हाथों में ग्लोज और मुंह पर मास्क भी लगाए।












Click it and Unblock the Notifications