डेढ़ महीने के बच्चे को मालिश के बाद झूले पर सुला गई मां, मुंह में दबाकर भागा कुत्ता
गुजरात। गुजरात के सिद्धपुर में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां टेस्ट ट्यूब प्रकिया से जन्मे एक मासूम को कुत्ते ने अपना शिकार बना लिया। कुत्ते ने बच्चे के सिर को कई जगह से काटा। खून ज्यादा बह जाने की वजह से बच्चे की इलाज मिलने से पहले ही मौत हो गई। बच्चे की मौत से घर में मातम पसर गया।

मासूम को मुंह से उठा भागने लगा कुत्ता
डेढ़ महीने के मासूम क्रिसिव को उसकी मां ने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मालिश करके सुला दिया था। पिता तेजसभाई के घर पर आने के बाद बच्चे की मां किसी काम से ऊपर के माले पर चले गए, लेकिन गलती से घर का दरवाजा थोड़ा सा खुला रह गया। अचानक गली का एक कुत्ता घर में घुस गया और मासूम क्रिसिव को मुंह में उठाकर भागने लगा।
सिर को कई जगह से काटा, बच्चे की मौत
गली में खेल रहे बच्चे यह दृश्य देखकर चिल्लाने लगे, जिसके बाद बच्चे के माता-पिता और पड़ोसी दौड़े। लोगों को अपनी तरफ आता देख कुत्ता क्रिसिव को छोड़कर भाग गया, लेकिन इससे पहले उसने क्रिसिव के सिर पर काट-काट कर उसके दिमाग को गहरी चोट पहुंचाई थी। बच्चे को तुरंत अस्पताल भेजा गया, लेकिन चोटें काफी गंभीर होने के कारण उसे महेसाणा रेफर किया गया, लेकिन कुछ ही घंटों में क्रिसिव की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications