कार की टक्कर से पुल से 30 फीट नीचे गिरी बाइक सवार महिला, पति की आखों के सामने कार ने रौंदा

सूरत। गुजरात के सूरत में एक दिलदहला देने वाले हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल, पार्ले पॉइंट ओवर ब्रिज पर क्रेन एक कार को टोइंग कर ले जा रही थी। तभी इस क्रेन की चेन टूटने से बेकाबू हुई कार ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। कार से जोरदार टक्कर होने के कारण बाइक के पीछे बैठी महिला ब्रिज से 30 फीट नीचे गिर गई। उसके सड़क पर गिरते ही वह एक कार के नीचे आ गई। पति के देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। हालांकि, बाइक चला रहे पति को भी चोटें लगने के कारण उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

shocking accident of woman in surat

कार को टोइंग कर ले जा रही थी क्रेन

जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान अडाजण की हनी पार्क सोसाइटी में रहने वाली 53 वर्षीय दक्षाबेन के रूप में हुई। वह पति नीलेश पंचोली के साथ बाइक पर जा रही थी। तभी वडाेदरा पासिंग की मारुति बलेनो कार को टोइंग करके पिपलोद के सर्विस सेंटर ले जाया जा रहा था। अचानक कार में लगी चेन टूटने से कार का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक से टकरा गई।

30 फीट नीचे पुल से गिरी महिला, कार के नीचे आई

इस हादसे में बाइक सवार नीलेश कार और ब्रिज की दीवार के बीच में फंस गए। कार की टक्कर लगते ही बाइक पर पीछे बैठी दक्षाबेन ब्रिज से नीचे सड़क पर गिर गई और वहां से गुजर रही एक कार के नीचे आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही उमरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+