‘मुझसे जेल में मिलने आना, जो मांगू वो पहुंचाना' पेरोल पर छूटे कैदी ने हड्डी तोड़कर दी धमकी
सूरत। गुजरात में सूरत की लाजपोर जेल से पैरोल पर छूटे एक कैदी ने अपने घर पर मिलने आए परिचित का पैर तोड़ दिया। उसे मार डालने की धमकी देते हुए कहा कि, अभी मैं पैरोल पर बाहर आया हूं। कुछ दिन बाद वापस जेल जाउंगा, तो मुझसे मिलने जेल जरूर आना और जो मैं मांगू जेल में मुझ तक पहुंचाते रहना।'
इस पर परिचित ने असर्मथता जताई तो कैदी भड़क गया और अपने तीन मित्रों के साथ मिलकर अपने परिचित और उसके दोस्त पर हमला कर दिया। लोहे का सरिया मारकर पैर की हड्डी तोड़ दी। इस बारे में पीड़ित ने पुलिस को शिकायत की। जिसके बाद पांडेसरा पुलिस ने मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, पांडेसरा अपेक्षानगर निवासी बाबू उर्फ बोखो व उसके तीन मित्रों नीरज, पेलू व बुच्ची ने मिलकर हरिओम नगर निवासी गुलशन पांडे व उनके मित्र राजसिंह से मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। बाबू से पुराना परिचय होने के कारण गुलशन बुधवार शाम उससे मिलने गए थे। अपेक्षानगर खाड़ी के पास मुलाकात होने पर बाबू ने गुलशन को ताने दिए। इस पर गुलशन ने कहा कि मेरा तुमसे जेल में मिलने आना तो ठीक है, लेकिन मैं तुम्हें जेल के अंदर कोई चीज कैसे पहुंचा सकता है? हम कोई चीज नहीं जेल में आपके पास नहीं पहुंचा सकेंगे। इस पर बाबू भडक़ गया उसने गुलशन से मारपीट करने लगा।













Click it and Unblock the Notifications