कर्नाटक के बाद गुजरात में भी हिजाब पर विवाद, छात्राओं को रोकने आए 15 VHP सदस्य पकड़े गए
सूरत। दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद अब गुजरात पहुंच गया है। यहां सूरत के एक स्कूल में कुछ मुस्लिम छात्राएं हिजाब पहने दिखीं। वे परीक्षा देने आई थीं। इस बात की भनक एक हिंदूवादी संगठन को लग गई।

हिंदूवादी संगठन के लोग तत्काल स्कूल आ पहुंचे। वहीं, पुलिस भी आ गई। पुलिस ने विवाद को बढ़ने से रोकने के लिए उन्हें पकड़ना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, एक हिंदू संगठन के 15 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। वे खुद को विश्व हिंदू परिषद का सदस्य बता रहे हैं। यहां माहौल ना बिगड़े इसलिए पुलिस ने आस-पास के इलाके में चौकसी बढ़ा दी है।

पीपी सवाणी स्कूल का मामला
यह मामला मामला सूरत के वराछा में स्थित पीपी सवाणी स्कूल का है। जहां 4 से 5 मुस्लिम छात्राएं हिजाब पहनकर परीक्षा दने पहुंची थीं। इसी की जानकारी वीएचपी वालों को मिली तो वे हंगामा करने लगे।












Click it and Unblock the Notifications