सूरत: गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में ब्लास्ट, हादसे में बाल-बाल बचे 25 बच्चे

सूरत। गुजरात के सूरत में गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रक पलट गया, जिससे ट्रक में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में वहां से गुजर रही एक स्कूल बस भी आ गई। स्कूल बस में करीब 25 बच्चे सवार थे, जिन्हें बचा लिया गया है। बता दें कि इस हादसे में ट्रक, बस, टेम्पो और ऑटो जलकर राख हो गए। वहीं, हादसे की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

सिलेंडर से भरा ट्रक हुआ हादसे का शिकार

सिलेंडर से भरा ट्रक हुआ हादसे का शिकार

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा ओलपाड इलाके में हुआ है। यहां इंडियन ऑल एलपीजी सिलेंडर से भरा एक ट्रक ओलपाड इलाके से गुजर रहा था। तभी अचानक से ट्रक हादसे का शिकार हो गया। इससे उस पर लदे ट्रकों में आग लग गई और धमाके भी होने लगे। इसी बीच वहां से गुजर रही एक स्‍कूल बस भी आग की चपेट में आ गई।

स्कूल बस में सवार थे 25 बच्चे

स्कूल बस में सवार थे 25 बच्चे

बस पर करीब 25 बच्‍चे सवार थे और कड़ी मशक्‍कत के बाद उन्‍हें बस से निकाल लिया गया है। बता दें कि सिलेंडल फटने की वजह से जोरदार धमाके हुए जिसकी आवाज दूर-दूर तक सुनी गई। वहीं, सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना पर फायर बिग्रेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक प्रयास करने के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया।

किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं

किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं

इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने की वजह से ट्रक और बस पूरी तरह से जल गई है। आग लगने से वहां से गुजर रहे एक अन्‍य ट्रक को भी काफी नुकसान पहुंचा है। बता दें कि दूर-दूर तक सिलेंडर जमीन पर बिखेर पड़े थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+