सूरत: व्यापारी की गला काटकर बेरहमी से हत्या, प्राइवेट पार्ट पर भी चाकू से वार

सूरत। गुजरात के सूरत में बुधवार को एक सब्जी व्यापारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। व्यापारी अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था। पड़ोसियों का कहना है कि पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। आशंका जताई जा रही है कि पत्नी ने ही झगड़े के बाद पति को मौत के घाट उतार दिया।

man murdered in surat wife suspect

मामला शहर के पांडेसरा क्षेत्र में स्थित महावीर नगर का है। बुधवार सुबह सब्जी व्यापारी प्रेमलाल गुप्ता की पत्नी के चिल्लाने का शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पत्नी ने कहा कि नकाबपोश चार बदमाश अचानक घर में घुस आए और उसके पति की गला काटकर हत्या करके फरार हो गए।

घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पड़ोसियों ने बताया कि पिछले काफी दिनों से पति-पत्नी के बीच झगड़ा और मारपीट होती रहती थी। डॉक्टरों की प्राथमिक जांच के मुताबिक, गला, नाक समेत गुप्तांग पर चाकू से वार किए गए हैं। बहरहाल, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+