समधी-समधन के बाद अब सूरत के जेठ-देवरानी घर से भागे, जेठानी बोली- बच्चों को कैसे पालूंगी
सूरत। यहां समधी-समधन के प्यार में घर से भाग जाने के बाद अब एक शादीशुदा शख्स अपने ही छोटे भाई की पत्नी के साथ भाग गया है। उस शख्स की न सिर्फ कई संतानें हैं, बल्कि पत्नी भी सही सलामत है। बावजूद इसके वह देवरानी को साथ भगा ले गया। उनकी चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है। परिजन खफा हैं। शख्स की पत्नी अपने और बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता में डूबी हुई है।

जेठानी ने बताई आपबीती
संवाददाता ने बताया कि, पुलिस ने जेठानी की शिकायत के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जेठानी ने शिकाय दर्ज करवाई है कि मेरा पति आए-दिन मुझसे मारपीट करता था। खुद जुआ खेलता और मुझे भी जुआ खेलने के लिए मजबूर करता था। इतना ही नहीं वह छुप-छुपकर शराब बेचने का काम भी करता था। पिछले कुछ समय से वह अपने छोटे भाई के घर जाने लगा था।

मेरे पति के देवरानी के साथ नाजायज रिश्ते
जेठानी ने आगे कहा कि, मुझे पति पर शक हुआ। बाद में पता चला कि मेरे पति के देवरानी के साथ नाजायज ताल्लुकात हैं। जब मैं ओलपाड गई, तो दोनों को एकसाथ देखा था और इस बारे में पुलिस को खबर करने पर पति ने मुझे पीटा। बाद में इस बारे में ससुरालियों व संबंधियों को जानकारी देने पर सबने सुलह कराने का प्रयास भी किया था। पर पति को तो तलाक ही चाहिए था। इसके लिए उसने खुद की हत्या करने के प्रयास का आरोप भी लगाया।

16 जुलाई को भाग निकले
उसके बाद जेठ 16 जुलाई को देवरानी के साथ फरार हो गया। उन दोनों भागने के बाद परिजनों ने काफ़ी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि, उन दोनों ने लवमैरिज कर ली है। यह बात सुनने पर परिजन शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications