गुजरात में पुलिस वैन की टक्कर से बाइक सवार किशोर की जान गई, यूपी का रहने वाला था
सूरत। गुजरात में सूरत के वेसू में पुलिस वैन की टक्कर से एक बाइक सवार किशोर की जान चली गई। वह किशोर 17 साल का था। उसकी पहचान अंकित पुत्र रामआशरे पटेल के तौर पर हुई, जो कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर का मूल निवासी था। परिजनों का कहना है कि, वह हफ्तेभर पहले ही रोजगार की तलाश में पांडेसरा में अपने चाचा के यहां आया था। रविवार शाम को वह मोटर साइकिल लेकर निकला था।

पुलिस के मुताबिक, उक्त किशोर वेसू चौराहे पर प्राइम शॉपर्स से ग्रीन सिग्नेचर की ओर जाने वाले मोड पर था, जब उसकी मोटरसाइकिल पुलिस वैन से टकराई थी।पुलिस का दावा है कि उसे शायद ठीक से मोटरसाकिल चलानी नहीं आती थी। वह टेढ़ी-मेढ़ी मोटरसाकिल चला रहा था और पुलिस वैन को देखकर घबरा गया था। ऐसे में जब उसने अचानक ब्रेक लगाए तो बाइक फिसलकर पुलिस-वैन से टकरा गई। इस हादसे में उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई।
पुलिसकर्मियों ने उसे नजदीकी प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना के संबंध में पुलिस वैन के चालक भटार सुयोगनगर निवासी राकेश पाटिल ने उमरा थाने में मामला दर्ज कराया है। वहीं, मृतक के माता पिता को भी सूचित कर दिया गया है।
महिला की हत्या, एक महीने बाद खुलासा
गुजरात में ही अमरेली जिले की खांभा तहसील के भाणिया गांव में एक महिला की हत्या का महीनेभर बाद खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने शव निकलवाकर अस्पताल भिजवाया है। वहीं, आरोपी पति को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, उनके बीच लव मैरिज हुई थी। पति हनु खसिया ही महिला की मौत का कारण था, उसे पकड़कर पूछताछ करने पर उसने वारदात कबूल कर ली।












Click it and Unblock the Notifications