गुजरात में उड़ते हुए ड्रोन ने बनाया वीडियो, देखिए कैसे पकड़े गए रेत और खनन माफिया
Gujarat news, सूरत। गुजरात में सूरत ज़िले से अलग हुए तापी ज़िले में रेत चोरों ने कोहराम मचाया हुआ है। इन चोर माफियाओं को पकड़ने के लिए भू-स्तर विभाग ने अनूठा तरीका अपनाया है। विभाग ने जगह-जगह ड्रोन कैमरों से निगरानी शुरू कर दी है। इससे काकरापरा, बलाल तीर्थ और तापी ज़िले के कनाजा, काला व्यारा में ताप्ती नदी में होने वाले अवैध खनन और चोरी पर लगाम लगी है। बता दें कि, इन इलाकों से बड़े पैमाने पर रेत-बजरी चोरी होती रही है।

ऐसे लगवाए ड्रोन कैमरे
भूस्तर विभाग ने रविवार को रेत-चोरों को पकड़ने के लिए ड्रोन कैमरा इस्तेमाल किया। इससे उन कैमरा की आंखों में रेत-चोरों की सारी हरकतें कैद हो गईं। रेत-चोर तत्व तापी नदी में से रेती की चोरी का नेटवर्क चला रहे हैं। वो भी बिना किसी परवाह के। फिर, उसे मार्केट में लाखों रुपए की कीमतों पर बेचकर कारोबार करते हैं।

ताप्ती नदी के किनारे उड़ाए ड्रोन
रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विभाग ने ड्रोन ताप्ती नदी के किनारे छोड़ दिया। ड्रोन कैमरों में देखा जा सकता है कि किस तरह रेत माफिया का गिरोह नदी में बोट द्वारा रेती निकाल रहा है। ट्रकों में लादकर ले जा रहा है। करीब 10 से ज्यादा ट्रक ड्रोन कैमरा में कैद हो गए। 30 से अधिक बोट को रेती चोरी करते हुए ड्रोन कैमरा ने कैद किया। भू-स्तर विभाग द्वारा सभी बोट मालिक, ट्रक और उनके मालिकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।












Click it and Unblock the Notifications