गुजरात: दाई का शर्मनाक व्‍यवहार, 8 माह के बच्‍चे को बेरहमी से पीटा, ICU में मौत से जूझ रहा

सूरत। गुजरात के सूरत जिले से एक दाई द्वारा 8 महीने के बच्चे को बेरहमी से पीटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो देखने के बाद बच्‍चे के माता-पिता ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। फिर पुलिस द्वारा आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया।

Gujarats Surat, A Nanny assaulting an 8-month-old child, he is now battling for his life in hospital

पता चला है कि, दाई ने बच्‍चे को इतना पीटा कि ब्रेन हेमरेज होने के बाद बच्चा प्राईवेट अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। डॉक्‍टर उसके उपचार में जुटे हैं। एक डॉक्‍टर ने बताया कि, बच्चा फिलहाल जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। पुलिस के मुताबिक, जिस दाई ने उस बच्‍चे को निर्ममता से पीटा, उसकी शादी को 5 साल हो चुके थे, लेकिन उसका कोई बच्चा नहीं था।

जिस परिवार ने दाई को काम पर रखा था, वो परिवार सूरत के रंदेर पालनपुर पाटिया में रहता है। बच्चे के माता-पिता दोनों नौकरीपेशा हैं और उन्होंने अपने बच्चों की देखभाल के लिए एक केयरटेकर रखा था। परिवार के पड़ोसियों ने एक रोज बच्‍चे के माता-पिता को बताया था कि, आपके न होने पर दाई आपके बच्‍चे से मारपीट करती है। तब, दंपति ने अपने घर में एक सीसीटीवी कैमरा तब लगाया।

सीसीटीवी कैमरे ने दाई द्वारा बच्चे को बेरहमी से पीटने व खून-खराबा करने वाला दृश्य कैद कर लिया। सीसीटीवी के वीडियो में दाई बार-बार बच्चे का सिर बेड से टकराती नजर आई। वीडियो में वह बच्‍चे के बालों को खींचती और बेरहमी से थप्पड़ मारती भी नजर आ रही है। वीडियो देखने के बाद, बच्‍चे के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और फिर दाई को हिरासत में ले लिया गया।

बच्चे की दादी कलाबेन पटेल ने बताया कि, उन्‍होंने कोमल चांडलकर नाम की दाई को तीन महीने पहले काम पर रखा था। कोमल शुरू में बच्चों का अच्छे से ख्याल रखती थीं। हालाँकि, संदेह तब पैदा हुआ जब बच्चे उसकी देखरेख में रोते रहे। इसके बाद परिजनों ने सीसीटीवी कैमरा लगाया तो मामला सामने आया। पुलिस के मुताबिक, पीडि़त 8 महीने के बच्चे के पिता मितेश पटेल हैं, जिन्‍होंने सूरत के रांदेर थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+