गुजरात में तापी के किनारों पर 33 KM में रिवरफ्रंट बनेगा, वर्ल्ड बैंक से सरकार को मिलेंगे 1991 करोड़
सूरत। गुजरात में तापी नदी के किनारों पर 33 किलोमीटर एरिया में रिवरफ्रंट बनेगा। सरकार ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इसके लिए वर्ल्ड बैंक से सरकार को 1991 करोड़ रुपए का कर्ज मिलेगा। महानगर पालिका के अधिकारी के मुताबिक, तापी नदी पर यह रिवरफ्रंट लोगों नागरिकों के मनोरंजन के लिए बनेगा। 33 किलोमीटर में इस तरह के एक कन्वेंशनल बैराज के निर्माण के लिए टेंडर फिर से आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि, रूंढ़-भाठा कन्वेंशनल बैराज बनाने के लिए दोबारा टेंडर जारी किया है और इसी प्रोजेक्ट के तहत यहां 10 किमी लंबा जलाशय भी बनेगा।

महानगर पालिका की ओर से कहा गया है कि, जलाशय के दोनों किनारों पर, पर्यटन और परिवहन के लिए विभिन्न सुविधाएं विकसित की जाएंगी। नदी के किनारे हरियाली और मनोरंजक क्षेत्रों का विकास, पानी और भूमि का प्रबंधन के साथ नदी के पानी को स्वच्छ बनाया जाएगा। परियोजना में कुल लागत 3904 करोड़ रुपए आएगी। राज्य सरकार ने महानगर पालिका के इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है।
महानगर पालिका के आयुक्त बंछानिधि पाणी बोले कि, तापी नदी पर एक कन्वेंशनल बैराज बनेगा, जिसके बनने से ऊपरी क्षेत्र में लगभग 10 किमी तक में सिंगनपोर वियर तक (फेज -1) में 23 किमी और लंबाई में (फेज-2) में विशाल जल सरोवर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि, नदी के किनारों पर एक अतिरिक्त सड़क और नौका विहार की सुविधा भी होगी। हरियाली और मनोरंजक क्षेत्रों का विकास, पानी और भूमि का प्रबंधन के साथ नदी के पानी को स्वच्छ बनाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications