गुजरात: सत्तारूढ़ भाजपा अपने ही गढ़ में ​घिरी, 300 भाजपाइयों ने AAP ज्वॉइन की, सिलसिला जारी

सूरत। गुजरात के नगर निगम व नगर पंचायत के चुनावों में पहली बार हिस्सा लेकर जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) के हौंसले बुलंद हैं। आम आदमी पार्टी अब यहां सत्तारूढ़ भाजपा पर भारी पड़ रही है। गुजरात भाजपा का गढ़ रहा है और कांग्रेस-एनसीपी समेत अन्य सभी दल उसे हरा नहीं पाए। मगर, महानगर पालिका चुनाव में पहली बार 27 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी ने भाजपा के पसीने छुड़ा दिए हैं। आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन चुनावों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वो भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी खूब आकर्षित कर रही है।

Gujarat: BJP 300 workers of Surat joined Aam Aadmi Party

पिछले कुछ दिनों में सैकड़ों भाजपाइयों ने "कमल" को छोड़कर हाथ में "झाड़ू" थाम लिया है। झाड़ू आम आदमी पार्टी का सिंबल है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता योगेश जादवाणी का कहना है कि, भाजपा ने गंदी राजनीति की और उसके कार्यकर्ता अब हमारी स्वच्छ राजनीति से प्रभावित होकर हमसे जुड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि, दो दिनों में 200 से ज्यादा भाजपाई आम आदमी पार्टी में आए। हफ्तेभर में लगभग 300 भाजपा कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी का दामन थाम चुके हैं। जादवाणी ने कहा कि, यह सिलसिला अभी जारी है।

Gujarat: BJP 300 workers of Surat joined Aam Aadmi Party

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता योगेश जादवाणी ने कहा कि, सूरत जिले में हमारी दमदार एंट्री हुई। यहां के लोग दिल्ली में केजरीवाल सरकार के काम की तारीफ करते हैं। और हमारी पार्टी भी यहां के लोगों की समस्याओं को आवाज देने में पीछे नहीं रही। यही वजह है कि, बड़ी संख्या में महिलाएं भी 'आप' पार्टी से जुड़ रही हैं। हमें लगता है कि, आने वाले दिनों में अन्य भाजपा नेता और पदाधिकारी भी हमसे जुड़ेंगे।"

Gujarat: BJP 300 workers of Surat joined Aam Aadmi Party

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+