गुजरात: सोशल डिस्टेंसिंग भूल भाजपा पार्षद ने भीड़ जुटाई और फिर किया गणपति विसर्जन- VIDEO

सूरत। गणपति विसर्जन के आखिरी दिन गुजरात में सोशल डिस्टेंसिंग को कई स्थानों पर लोग भूल ही गए। यहां सूरत में एक भाजपा पार्षद ने नियमों को तोड़कर गणपति विसर्जन किया। बड़ी संख्या में लोग बुलवाए गए और एकत्रित होकर सबने यह प्रक्रिया पूरी की। सोसायटी में महिलाओं ने गरबा किया। जिसके चलते पार्षद पर समझदार लोग सवाल उठाने लगे।

Ganpati visarjan video: BJP parshad and their sosayti breaking social distancing, video goes to viral

संवाददाता ने बताया कि, आज महानगरों में विसर्जन के ठिकानों पर यूं तो पुलिस तैनात कर दी गई थी और घर में ही विसर्जन के आदेश दिए गए। मगर, आज शहर के बीजेपी पार्षद सोमनाथ मराठे ने बड़ी संख्या में लोगों को इकठ्ठा कर अपनी सोसायटी में गणपति का विसर्जन किया। इतना ही नहीं इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं आईं।

Ganpati visarjan video: BJP parshad and their sosayti breaking social distancing, video goes to viral

मीडिया द्वारा पूछे जाने पर मराठे ने कहा कि, यह कोई मेरे घर के गणपति नहीं थे, सोसायटी में स्थापित गणपति थे। सोसायटी के लोगों की उसमें बड़ी आस्था होने के कारण सिर्फ यहां रहने वाले लोग ही शामिल हुए थे। लेकिन यहां सवाल यह है कि, जब राज्य सरकार द्वारा गणपति विसर्जन के लिए भीड़ इकट्ठा नहीं करने का आदेश दिया गया था तो क्या पार्षद की सोसायटी में क्या यह आदेश लागू नहीं होता है? हालांकि, मीडिया में खबर आते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने सोसायटी के प्रमुख लोगों को उधना थाने बुलवा लिया।

वहां उनसे सवाल किए गए। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि, लापरवाही बरतने के लिए कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि, यह सवाल तो अब भी उठ रहे हैं कि, जब इतना बड़ा सेलिब्रेशन हो रहा था तो पुलिस कहां थी? हाल ही में भाजपा अध्यक्ष की रैलियों में नियम तोड़ने की घटनाएं भी राज्य में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+