कुत्ते ना बैठ पाएं इसलिए महंगी कार के बोनट पर लगा दिए लोहे के कांटे, एनिमल लवर्स बोले- यह नाइंसाफी

सूरत। घर के बाहर या भीतर खड़ी कारों पर कुत्ते चढ़कर बैठ जाएं तो ज्यादातर लोगों को ये अच्छा नहीं लगता। वहीं, कुछ लोग इसे इसलिए सही मानते हैं कि कुत्ते कार के पास या कार के उूपर बैठें तो चोरी का डर नहीं रहता। शहरों में अमूमन आपको कुत्ते कार के नीचे या उूपर बैठे जरूर दिख जाएंगे। कुछ कार मालिकों को यह बिल्कुल नहीं सुहाता।

Dogs couldnt sit On the Car, because Owner put iron thorns on bonnet, worried animal lovers said- thats wrong

ऐसे ही एक कार मालिक ने अपनी कार पर कुत्तों को बैठने से रोकने के लिए उसके बोनट पर लोहे के चोभे यानी कांटे लगा दिए। हां जी, यह तस्वीर है गुजरात के सूरत शहर की सोसायटी की है। जहां कई घरों के सामने लाल रंग भरी बोतल रखी रहती हैं, लेकिन कुत्ते अक्सर खड़ी कार-स्कूटी के उूपर बैठ जाते हैं।

Dogs couldnt sit On the Car, because Owner put iron thorns on bonnet, worried animal lovers said- thats wrong

कुत्तों की समस्या से निजात पाने के लिए घोड़दौड़ रोड इलाके के शख्स ने घर पर खड़ी रहने वाली अपनी कार के बोनट पर कांटे लगा दिए हैं। कार काफी महंगी है, और जब मालिक उसमें सवार होकर कहीं जाता है तो उससे कांटों को हटा लेता है। कॉलोनी में कुछ लोगों को उसकी ये बात सही नहीं लगी। पशुप्रेमी इसे गलत बता रहे हैं।

आप कहीं न कहीं देख ही लेते होंगे कि, कुत्ते कैसे कार के उूपर बैठ जाते हैं। जिन घरों में पालतू कुत्ते होते हैं, वे ऐसे ही मालिकों के वाहन पर बैठे रहते हैं। कुछ आवारा कुत्ते भी "बहती गंगा में हाथ धो लेते हैं"।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+