कोरोना के कारण सोने का कारोबार मंदा हुआ, सर्राफा व्यापारी बोले- शादियां हैं, मगर लोग नहीं आ रहे लेने

सूरत। कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़ने पर गहनों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। इन दिनों गुजरात में कोरोना का सबसे ज्यादा असर सूरत पर है और यही वजह है कि सूरत में सोने का कारोबार मंदा हो गया है। सूरत के सर्राफा व्यापारी कह रहे हैं कि कीमतें गिरने के बावजूद सोने की बिक्री नहीं हो रही। शादियों का सीजन है, लेकिन लोग खरीददारी करने कम आ रहे हैं।

Recommended Video

    कोरोना के कारण सोने का कारोबार मंदा हुआ, सर्राफा व्यापारी बोले- शादियां हैं, मगर लोग नहीं आ रहे लेने
    coronavirus effect on gold: Surat Gold trade slowed due to covid-19

    शहर के एक सर्राफा व्यापारी ने कहा, "कोरोना के मामले बढ़ने की वजह से लोग सोना कम खरीद रहे हैं। पिछले 4-5 दिन से व्यापार में कमी आई है।'' इससे पहले मार्च के महीने में सोना सस्ता होने पर गुजरात में लोगों की कतारें लग गई थीं।

    coronavirus effect on gold: Surat Gold trade slowed due to covid-19

    डायमंड सिटी के तौर पर विख्यात गुजरात के सूरत शहर में सोना कई हजार रुपए सस्ता हो गया था। सोने के दामों में आई भारी गिरावट के चलते लोगों में खरीददारी का क्रेज बढ़ गया था। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग सोने की खरीददारी करने पहुंचने लगे। ग्राहकों की भीड़ देख सूरत में एक सर्राफा व्यापारी ने कहा था, "जब कोरोना महामारी फैलनी शुरू हुई थी, तब सोने के दाम 37,000 रुपये प्रति 10 ग्राम थे। हालांकि, उसके बाद यह बढ़ते चले गए। यहां तक कि कीमत 50,000 रुपये के पार चली गई थी। मगर, फिर मार्च 2021 में सोना सस्ता हो गया।'

    coronavirus effect on gold: Surat Gold trade slowed due to covid-19

    फरवरी में 3000 तक गिरा था सोना
    वहीं, मार्च के पहले दिनों में 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 44422 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। 22 कैरेट वाले सोने का दाम हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 40855 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट वाले सोने का भाव 33451 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। इससे पहले फरवरी में सोना 3000 रुपए तक गिरा।

    coronavirus effect on gold: Surat Gold trade slowed due to covid-19

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+