सूरत में कर्फ्यू के बीच सड़क पर हुई बर्थडे पार्टी, तलवार से काटा केक, जुलूस भी निकाला, 7 गिरफ्तार
सूरत। गुजरात के सूरत शहर में कोरोना महामारी के प्रकोप के चलते रात्रि कर्फ्यू लागू है। मगर, इसी दरम्यान यहां सचिन जीआइडीसी इलाके में बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी आयोजित की गई। जिसमें तलवार से केक काटा गया और जुलूस भी निकाला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। जिसे देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की। बर्थडे ब्वॉय समेत सात जनों को गिरफ्तार किया गया।
Recommended Video

पुलिस के अनुसार, उन गांव संजर नगर निवासी मोहसीन शेख ने शनिवार देर रात सडक़ पर अपना बर्थ मनाया था। उस पार्टी में उसने अपने पिता नूर मोहम्मद शेख, मीर शेख, सागर सालुके, एजाज शाह, उमेश गायकवाड़ व मकसूद शेख समेत काफी लोगों को शामिल किया। इससे कोविड गाइडलाइन की धज्जियां उड़ीं। रात्रि कर्फ्यू भी भंग हुआ। उन्होंने केक तलवार से काटा था। फूल मालाओं के साथ इलाके में जुलूस भी निकाला था।

आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने सडक़ पर तलवार से केक काट कर खुलेआम बर्थ.डे मनाने तथा रात्रि कर्फ्यू व कोविड गाइडलाइन भंग करने के अपराध में कार्रवाई की। संवाददाता ने बताया कि, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने रविवार देर रात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। हालांकि, उनकी गिरफ्तारी पर उस पक्ष के लोग पुलिस पर भेदभाव के आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि, कोरोना काल में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड गाइडलाइन फॉलो न करने के कई मामले सामने आ चुके हैं। मगर, गिरफ्तारियां नहीं हुईं।












Click it and Unblock the Notifications