दरवाजा लॉक होने से बिल्डिंग में 2 साल का बच्चा अंदर फंसा, फायर ब्रिगेड ने यूं बचाकर पिता को सौंपा

सूरत। गुजरात में सूरत के वेसू स्थित बिल्डिंग के एक कमरे का दरवाजा लॉक हो गया,​ जिससे 2 साल का बच्चा अंदर ही फंसा रह गया। परिजनों ने बहुत कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड आई, जिसने बालकनी से घुसकर बच्चे को बाहर निकाला।

a 2-year-old child inside building Due to locking of the door, then fire brigade rescued him

घटना वेसू में वीआईपी रोड पर रत्नकंचन अपार्टमेंट में हुई। जहां के रहने वाले सुशील कुमार छोटेलाल शर्मा एयरपोर्ट पर कम्युनिकेशन विभाग में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि, वे मंदिर जाने की तैयारी कर रहे थे तभी 2 साल के बेटे स्वराज ने रूम का दरवाजा अंदर से खींच लिया। खिंचते ही दरवाजा लॉक हो गया। परिजनों ने उसे बाहर से खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

अंदर बच्चा था, वो रोने लगा। काफी कोशिशों के बाद दरवाजा नहीं खुला तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कुछ देर बाद फायर डिपार्टमेंट के आॅफिसर प्रकाश पटेल टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने तत्काल मौके पर रेस्क्यू शुरू किया, अपार्टमेंट के पीछे लंबी सीढ़ी लगाकर बालकनी से अंदर दाखिल हुए। उसके बाद बच्चे को निकाला और उसे पिता को सौंप दिया।

बच्चे के सकुशल निकलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। वहीं, मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई थी। सबने फायर ब्रिगेड के कर्मियों की सराहना की। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि, आॅटो​मैटिक लॉक होने वाला दरवाजा नहीं होना चाहिए। इससे ऐसी मुसीबत हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+