गुजरात में पकड़ी 35.34 लाख की मेफेड्रेन ड्रग और गांजे की खेप, घर छिपाकर रखते थे तस्कर

सूरत। गुजरात में 'नो ड्रग इन सूरत' मुहिम के तहत पुलिस ने एक ही दिन में दो मामलों में 35.34 लाख रुपए की खतरनाक एमडी ड्रग व गांजे की खेप पकड़ी। साथ ही पुलिस ने इस तस्करी से जुड़े 3 जनों को गिरफ्तार किया। सिटी पुलिस कमिश्नर अजय तोमर ने बताया कि, नशाखोरी पर लगाम लगाने में जुटी पुलिस ने 'नो ड्रग इन सूरत' मुहिम के तहत एक्शन लिया। जिसमें प्रतिबंधित एमडी ड्रग की बिक्री करने वाले सौदागरवाड दार-ए-गनी बिल्डिंग निवासी अब्दुल कादर डोबीवाला (45) और उसके बेटे उस्मान गनी उर्फ सलमान डोबीवाला (23) को पकड़ा गया है।

35.34 lakh worth Mephedrone drug and cannabis seized in surat district

सिटी पुलिस कमिश्नर अजय तोमर के मुताबिक, दोनों मुंबई के साकीनाका इलाके में रहने वाले मेंहदी उर्फ मोहम्मद जैद के पास से एमडी (मेफेड्रेन) ड्रग लाते थे। उसके बाद उसे घर में छिपा कर रखते थे। वहीं से फिर वे सूरत शहर में अपने ग्राहकों को दुबके-चुपके बेचते थे। उन्होंने बताया कि, अब्दुल कादर डोबीवाला (45) और उसके बेटे उस्मान गनी उर्फ सलमान डोबीवाला के बारे में मुखबिर से सूचना मिली थी। जिसके बाद हमारी पुलिस टीम ने छापा मारा। पुलिस टीम को उनके घर से 133 ग्राम मेफेड्रोन मिली। यह काफी महंगी बिकती है।

35.34 lakh worth Mephedrone drug and cannabis seized in surat district

इस मेफेड्रोन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 13.30 लाख रुपए आंकी गई है। इसके अलावा डिजिटल तराजू, 3 मोबाइल, लैपटॉप, पासपोर्ट व 9 हजार 640 नकदी भी मिली है। पुलिस ने अब्दुल कादर डोबीवाला (45) और उसके बेटे उस्मान गनी उर्फ सलमान डोबीवाला के खिलाफ मामला दर्ज कर मोहम्मद जैद को वांछित घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि, इसी तरह एक अन्य टीम ने गजेरा सर्कल के निकट से अश्वनी कुमार रोड बालू महाराज मंदिर निवासी चंद्रसिंह सिसोदिया (29) को गांजा तस्करी के जुर्म में गिरफ्तार किया है। उसके टेम्पो में नारियल के 26 थैलों में गांजा भरा हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+