गुजरात में बीमारियों ने मचाया कोहराम, सूरत में बुखार-निमोनिया से 20 दिन में 11 लोगों की जान गई
सूरत। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद गुजरात में महामारी फैल रही है। ऐसे में सूरत में बारिश के कारण होने वाले वायरल बुखार-निमोनिया की वजह से कोहराम मचा हुआ है। अगस्त के 20 दिनों में ही 11 लोगों की मौत हो गई। जिसमें बीते गुरुवार को निमोनिया और बुखार से दो और लोगों की मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। शहर के अस्पतालों में इस बीमारी से लड़ने के लिए जरूरी व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।

अधिकतर मरीज ठंड और अकड़न से परेशान
संवाददाता के मुताबिक, अधिकतर मरीज ठंड और अकड़न से परेशान हैं। दर्जन भर से अधिक मरीजों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। हालांकि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी अस्पतालों को अलर्ट जारी कर दिया है। सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों को भी इस रोग के मरीजों पर विशेष ध्यान देते हुए तुरंत उपचार शुरू करने की सूचना दी गई है।

यूपी में भी निमोनिया का कहर
इधर, उत्तर प्रदेश में भी निमोनिया का कहर देखने को मिल रहा है। यहां निमोनिया के चलते ही 2 बच्चों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की कई कोशिशों के बाद भी बुखार से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सूरत के अस्पतालों में बुखार और निमोनिया के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है, दवा काउंटर के बाहर भी अधिकतर बुखार के मरीजों की ही लाइन लगी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications