10 साल की बालिका ने कटवा दिए अपने 31 इंच लंबे बाल, वजह ऐसी कि लोग कर रहे हैं सलाम

सूरत। कभी-कभी बच्चे ऐसा काम कर जाते हैं, जिसे करने की बड़े सोच भी नहीं पाते। गुजरात में सूरत शहर की 10 वर्षीय बालिका देवना जनार्दन ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया, जिसकी चहुंओर चर्चा होने लगी है। दरअसल, देवना ने अपने 31 इंच बाल कटवा दिए और खुशी-खुशी उन बालों को कैंसर पीड़ितों के लिए डोनेट कर दिया।

बालिका ने मुंडवाए 31 इंच लंबे बाल

बालिका ने मुंडवाए 31 इंच लंबे बाल

संवाददाता ने बताया कि, जब देवना जनार्दन ने अपने 31 इंच लंबे बाल मुंडवाए तो आस-पड़ोस के लोग उसे देखकर भौचक थे। वो पहचान में ही नहीं आ रही थी। हालांकि, बाद में जब लोगों को वजह पता चली तो वे देवना की दिलेरी को सलाम करने लगे। अपने बालों संबंध में बताते हुए देवना ने कहा कि, 10 साल की उम्र तक उसने एक भी बार बालों पर कैंची नहीं चलवाई थी। ऐसे में 31 इंच लंबे बाल हो गए थे। जिन्हें अब खुशी-खुशी पूरा कटवा दिया।

मां-पापा ने भी तारीफ की

मां-पापा ने भी तारीफ की

देवना बोली कि, मेरे सिर पर बाल नहीं रह गए। लेकिन इस बात पर मैं दुखी नहीं हूं, बल्कि मुझे खुशी है। क्योंकि ऐसा कर उन कैंसर पीड़ितों के लिए भलाई का काम हुआ, जो इलाज के दौरान अपने बाल गंवा देते हैं। बालिका की दिलेरी पर उसके मां-पापा ने भी तारीफ की और उसके मुंडन को प्रेरणादायी बताया।

कीमोथैरेपी में गंवाने पड़ते हैं बाल

कीमोथैरेपी में गंवाने पड़ते हैं बाल

मालूम हो कि, कीमोथैरेपी और अन्य रेडिएशन ट्रीटमेंट के चलते मरीजों को अपने बाल गंवाने पड़ जाते हैं। काफी महिलाओं को यह स्थिति शर्मनाक लगती है। किंतु, देवना ऐसी ही मरीजों को प्रेरणा देना चाहती हैं। इसीलिए वह कैंसर पीड़ितों के लिए बाल डोनेट करने के अभियान का हिस्सा बनी और उसने ये बाल कैंसर पीड़ितों के लिए विग बनाने के लिए डोनेट किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+