सास-ननद और देवरानी के करतूत का वीडियो वायरल, बहू को सड़क पर पीटती नजर आईं महिलाएं
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में सोमवार को हुई महिला की बेरहम पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है । दिलचस्प बात तो ये है कि पिटाई करने वाला कहीं बाहर के नही बल्कि उनके परिवार के ही हैं। फिलहाल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला बल्दीराय थानाक्षेत्र के मैरुपुर मजरे बघौना गांव का है । जहां इसी गांव की रहने वाली जयकुमार यादव की पत्नी शारदा यादव को उसकी सास ने उसको घर से निकाल दिया ।

सास-ननद और देवरानी से हो गया विवाद
इसके बाद घर की सारी गृहस्थी भी ले ली । बंटवारे में मिली भूमि को भी सास ने जबरन अपनी बेटी ऊषा यादव के नाम करवा लिया । शारदा यादव अपने दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ छान छप्पर का घर बनाकर गुजारा कर रहे थे । यह बात शारदा की सास, ननद व छोटी देवरानी को अच्छा नहीं लग रहा था । सोमवार को उसकी सास, ननद और देवरानी से विवाद हो गया ।

तीनों ने मिलकर बहू को पीटा
मामला इस कदर बढ़ गया कि शारदा यादव को उसकी सास श्याम कली, ननद ऊषा यादव और देवरानी अनिता यादव बहू शारदा को मिलकर पीटने लगे। हाल ये रहा कि लात घूसे तो चले ही सास ने अपनी बड़ी बहू को लाठियों से भी जमकर पीटा। सूचना पर देहली चौकी इंचार्ज खुर्शीद अहमद व डायल 112 मौके पर पहुंचे।

सीओ ने दिया कार्रवाई का आदेश
घायल शारदा यादव को इलाज के लिये जिला अस्पताल भिजवा दिया है , जहां उसका इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है। थानाध्यक्ष आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। सीओ बल्दीराय लालचंद्र चौधरी ने मामले को संज्ञान में लिया। थानाध्यक्ष आकाश पवार को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है। तत्काल तहरीर के आधार पर आरोपी महिलाओं को जेल भेजने का आदेश दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications