Sultanpur kidnaping case : जिस मालिक का सालों खाया नमक, उन्हीं के बच्चे की छीनी जिंदगी
Sultanpur news (सुल्तानपुर)। यूपी में सुल्तानपुर में बिजनेसमैन के दो मासूम बच्चों को किडनैप किए जाने व उनमें से एक की हत्या कर देने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी उस बिजनेसमैन का नौकर ही निकला है, जो मालिक की दौलत कब्जाने की फिराक में था। नौकर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बिजनेसमैन के दोनों बच्चों को अगवा किया और 50 लाख की फिरौती मांगी। फिर, पुलिस के पहुंचने का डर हुआ तो दोनों बच्चों में से एक का कत्ल करवा डाला।

एसएसपी अनुराग वत्स के अनुसार, आरोपी नौकर का नाम रघुनाथ यादव है। उसके अलावा वारदात में सूरज, हरिओम और शिव पूजन राय भी शामिल थे। सभी युवा हैं। इनमें से अभी तक किसी भी अपराधी की क्राइम हिस्ट्री नहीं मिली है, इन के आपराधिक चरित्र के बारे में पूछताछ जारी है। बहरहाल, दो मासूमों की किडनैपिंग का खुलासा किया गया है।
सुनाई खतरनाक मंसूबों की दास्तां
आरोपी नौकर (रघुनाथ यादव) ने पुलिस को बताया कि उसका मालिक राकेश अग्रहरि आरके फ्लावर का आॅनर है। उनका बिजनेस काफी बड़ा था, काम-काज के लिए उन्होंने सालों से मुझे अपने साथ रखा। मैं भी इस घर में काम करते हुए घरेलू हो गया था। अग्रहरि के दोनों बच्चे प्रियांश और दिव्यांश प्यार से मुझे अंकल कहते थे। मगर, मेरी नजर अग्रहरि की दौलत पर थी, यही वजह थी कि सालों जिस मालिक का नमक खाया, आज उसे ही बड़ा ज़ख्म दे डाला। मैंने अपने दोस्तों के साथ गुरुवार रात बच्चों को अगवा किया। वहीं, अग्रहरि परिवार की ओर से इन बच्चों के अपहरण की शिकायत पुलिस में की जा चुकी थी, इसी डर में छोटे बच्चे का कत्ल करवा दिया। बड़े को भी खूब-नोंचा निकोसा। तब तक पुलिस ने हमें घेर लिया। हम पकड़े गए।''
पैसों के लिए खून का प्यासा था पूजन राय
वहीं, रघुनाथ यादव के साथी बदमाश शिव पूजन राय पहले भी कई वारदातें कर चुका था। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कटका बाजार स्थित राकेश अग्रहरि के घर से दूर शहर के ही करौंदिया मोहल्ले में पूजन राय रहता था। वह पैसों के लिए कुछ भी कर गुजरने लगता था, ऐसे में जब रघुवर से उसका संपर्क हुआ तो अग्रहरि को ही निशाना बनाने की ठानी। रघुवर ने उसे बताया कि उसका मालिक काफी पैसे वाला है। उसके बच्चों का अपहरण करके लाखों ऐंठे जा सकते हैं। फिर क्या था, नौकर समेत चार बदमाश एक हो गए। गुरुवार को इन्होंने पुरानी बाइक से बच्चों का अपहरण किया।

पुलिस टीम हुई पुरस्कृत
वहीं, इन अपहरणकर्ताओं को मामला दर्ज होने के एक दिन बाद ही ढूंढ निकालने वाली पुलिस टीम को लोग दाद दे रहे हैं। इस केस में स्वाट टीम प्रभारी रतन शर्मा हीरो बताए जा रहे हैं। हनुमानगंज इलाके में इनका उन चारों बदमाशों से सामना हुआ। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर किया था, लेकिन घायल बदमाश ही हुआ।
मुख्यमंत्री योगी भी पहुंचने ट्रोमा सेंटर
वहीं, अग्रहरि के दूसरे घायल बच्चे को देखने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनउू में स्वयं ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। जहां उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए मृतक के नाम 5 लाख व घायल के नाम 2 लाख की मदद का भरोसा दिया।












Click it and Unblock the Notifications